बॉलीवुड एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी इन दिनों अपनी फिल्मों नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में उन्होंने रिश्तों, प्यार और ओपन रिलेशनशिप पर इतनी बेबाकी से बात की कि सोशल मीडिया पर हर तरफ उन्हीं की बातें हो रही हैं. शहाना ने साफ कहा कि वो खुद को ट्रेडिशनल रिलेशनशिप में फिट नहीं मानतीं और उनके लिए प्यार सिर्फ एक इंसान तक लिमिटेड नहीं है. उन्होंने ये भी बताया कि उनके रिश्तों में कोई झूठ या पर्दा नहीं होता. उनके पार्टनर्स को पता होता है कि वो और लोगों के साथ भी इमोशनल और फिजिकल कनेक्शन रखती हैं. उनकी इस ईमानदारी ने कुछ लोगों को हैरान किया तो कई लोग उनकी सोच की तारीफ भी कर रहे हैं.
‘मेरे रिश्तों में कुछ भी छिपा नहीं'
शहाना गोस्वामी ने कहा कि इस समय उनकी जिंदगी में कोई एक 'प्राइमरी पार्टनर' नहीं है. उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी में कई ऐसे लोग हैं जिनसे उनका गहरा जुड़ाव है. हालांकि उन्होंने ये भी साफ किया कि ये रिश्ते सिर्फ टाइमपास या कैजुअल नहीं हैं. उनके मुताबिक ओपन रिलेशनशिप का मतलब सिर्फ फिजिकल रिश्ता नहीं बल्कि भरोसा, समझ और खुलकर जीना है. एक्ट्रेस ने कहा कि उनके पार्टनर्स जानते हैं कि वो दूसरों से भी जुड़ी हुई हैं और इसमें कुछ भी छिपा नहीं है. शहाना का मानना है कि रिश्ते में सबसे जरूरी चीज ईमानदारी होती है. अगर दो लोग खुलकर बात करें तो रिश्ता ज्यादा मजबूत बन सकता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
‘प्यार में कैद नहीं, आजादी होनी चाहिए'
शहाना ने अपनी सोच को और खुलकर समझाते हुए कहा कि प्यार किसी को बांधकर रखने का नाम नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर आप किसी से सच में प्यार करते हैं तो उसे अपनी तरह जीने की आजादी भी देनी चाहिए. उनके मुताबिक प्यार इंसान को खुला महसूस कराना चाहिए, ना कि घुटन देना चाहिए. हालांकि उन्होंने ये भी माना कि ऐसे रिश्ते आसान नहीं होते. इंसान को अपनी जलन, डर और असुरक्षा से लड़ना पड़ता है. बाहर से चीजें जितनी ग्लैमरस दिखती हैं, असल जिंदगी में उन्हें निभाना उतना ही मुश्किल होता है.
मिलिंद सोमन के लिए थीं ‘क्रेजी फैन'
पॉडकास्ट में शहाना ने मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन के साथ अपने पुराने रिश्ते को लेकर भी कई दिलचस्प बातें शेयर कीं. उन्होंने बताया कि जब वो 16-17 साल की थीं तब मिलिंद की फिल्म देखकर उन पर पूरी तरह फिदा हो गई थीं. उन्होंने मजाक में खुद को 'स्टॉकर फैन' तक कह दिया. शहाना ने इंटरनेट पर मिलिंद का नंबर ढूंढा और उन्हें मैसेज किया. दिलचस्प बात ये रही कि दोनों करीब छह साल तक सिर्फ मैसेज के जरिए जुड़े रहे. बाद में जब दोनों सिंगल थे तो उनका रिश्ता शुरू हुआ. हालांकि साल 2013 में दोनों अलग हो गए.
ब्रेकअप पर भी खुलकर बोलीं
शहाना ने बताया कि उनके और मिलिंद के बीच प्यार की कमी नहीं थी, लेकिन दोनों जिंदगी से अलग चीजें चाहते थे. उन्होंने कहा कि कई बार रिश्ता खत्म होने की वजह प्यार की कमी नहीं बल्कि अलग सोच और गलत टाइमिंग होती है. अभिनेत्री के मुताबिक जब रिश्ता साथ ना चल पाए तो उसे जबरदस्ती खींचने से बेहतर है सम्मान के साथ अलग हो जाना.
यह भी पढ़ें: ईद पर मां को याद कर इमोशनल हुईं सुजैन खान, पुरानी तस्वीरों के साथ लिखा- हर पल तुम याद आती हो मां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं