विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2017

Virushka Reception: 'चल छैया-छैया' पर नाचे शाहरुख-विराट, अनुष्का ने भी जमकर किया डांस, देखें VIDEO

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने विरुष्का यानी विराट-अनुष्का की रिसेप्शन में अपने डांस से खूब धमाल मचाया.

Virushka Reception: 'चल छैया-छैया' पर नाचे शाहरुख-विराट, अनुष्का ने भी जमकर किया डांस, देखें VIDEO
  • किंग खान ने विराट के साथ किया डांस
  • अनुष्का के साथ भी शाहरुख ने लगाए ठुमके
  • मुंबई में हुआ विरुष्का का दूसरा रिसेप्शन
नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने विरुष्का यानी विराट-अनुष्का की रिसेप्शन में अपने डांस से खूब धमाल मचाया. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के साथ शाहरूख ने फिल्म 'दिल से' का गाना 'चल छैया-छैया' पर थिरकते हुए नजर आए. दोनों ने डांस फ्लोर पर खूब मस्ती की. वहीं फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में अनुष्का शर्मा के पहले को-एक्टर शाहरुख खान के साथ नाचते हुए दिखीं. सोशल मीडिया पर तिकड़ी 'शाहरुख-विराट-अनुष्का' का वीडियो काफी वायरल हुआ. विराट ने किंग खान के साथ डांस स्टेप मिलाते हुए नजर आए. विराट डांस में काफी दिलचस्पी लेते हैं, इसलिए उन्होंने स्पेशली होटल में डांस फ्लोर तैयार करवाया था.

पढ़ें: शाहरुख, ऐश्वर्या, कैटरीना ही नहीं, बॉलीवुड की इन बड़ी हस्तियों ने भी बिखेरे जलवे, देखें PHOTOs
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrkfangirl) on


मंगलवार को मुंबई के द सेंट रेगिस होटल में रिसरेप्शन का आयोजन हुआ. इस मौके पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं. इस मौके पर रेखा, कंगना रनौत, अमिताभ बच्चन, करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रीदेवी, अनुराग कश्यप, बोमन ईरानी व उनकी पत्नी समेत बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटी यहां दिखें.
 

इतना ही नहीं, क्रिकेट के कई महारथी ने भी मैदान के अलावा डांस फ्लोर पर भी खूब ठुमके लगाए. इंस्टाग्राम पर कई वीडियो आ चुके हैं, जोकि अब काफी वायरल हो रहे हैं. रिसेप्शन की सबसे ज्यादा चर्चित वीडियो शाहरुख और विराट कोहली का रहा.

VIDEO: 
 
 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Virushka Reception, Virushka Reception Photos, Virushka Reception Videos, Virat Kohli, Anushka Sharma, Shah Rukh Virat Dance, Virushka, Virat Anushka Reception, Virat Anushka Reception Party, Virat Anushka Mumbai Reception
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com