विज्ञापन

शाहरुख खान ने ऐश्वर्या राय के साथ काम करने को बताया 'बदनसीबी', कभी बनी बहन तो कभी भूत

बॉलीवुड इवेंट्स में जब शाहरुख खान माइक पकड़ते हैं तो माहौल अपने आप हल्का और मजेदार हो जाता है. कुछ ऐसा ही एक इवेंट में देखने को मिला जब वो ऐश्वर्या राय के साथ स्टेज शेयर कर रहे थे.

शाहरुख खान ने ऐश्वर्या राय के साथ काम करने को बताया 'बदनसीबी', कभी बनी बहन तो कभी भूत
कभी बहन तो कभी भूत, शाहरुख ने ऐश्वर्या संग फिल्मों पर किया मजेदार खुलासा

बॉलीवुड इवेंट्स में जब शाहरुख खान माइक पकड़ते हैं तो माहौल अपने आप हल्का और मजेदार हो जाता है. कुछ ऐसा ही एक इवेंट में देखने को मिला जब वो ऐश्वर्या राय के साथ स्टेज शेयर कर रहे थे. दोनों की जोड़ी वैसे भी सालों से चर्चा में रहती आई है, लेकिन इस बार शाहरुख ने पुराने फिल्मी किस्सों को जिस अंदाज में याद किया, उसने पूरे हॉल को हंसी से भर दिया. खास बात ये रही कि ऐश्वर्या भी खुद को हंसने से रोक नहीं पाईं और कई बार ठहाके लगाती नजर आईं.

ये भी पढ़ें: धुरंधर के कहर से भी नहीं डरे अक्षय कुमार, 10 अप्रैल को ही सिनेमाघरों में उतरेगी भूत बंगला

जोश से शुरू हुई मजेदार कहानी

शाहरुख ने सबसे पहले फिल्म ‘जोश' का जिक्र किया जहां ऐश्वर्या उनकी जुड़वां बहन बनी थीं. उन्होंने मजाक में कहा कि उस समय लोगों ने कहना शुरू कर दिया था कि दोनों की शक्लें भी मिलती हैं. शाहरुख ने हंसते हुए कहा कि उन्होंने भी इस बात को सच मान लिया और खुद ही इस खुशफहमी में जीने लगे कि दोनों एक जैसे दिखते हैं.

देवदास में बदल गई कहानी

इसके बाद उन्होंने ‘देवदास' का जिक्र किया और कहा कि इस फिल्म में कहानी बिल्कुल उलट हो गई थी. शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में बताया कि यहां उन्होंने खुद ही ऐश्वर्या को छोड़ दिया और जब वापस आए तो सब कुछ बदल चुका था. उन्होंने कहा कि हर बार कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है कि दोनों की कहानी सीधी चल ही नहीं पाती.

मोहब्बतें में बना दिया भूत

शाहरुख यहीं नहीं रुके और ‘मोहब्बतें' की बात छेड़ दी. उन्होंने हंसते हुए कहा कि इस फिल्म में तो ऐश्वर्या को भूतनी ही बना दिया गया था. वो कहानी में जिंदा नहीं थीं और आत्मा के रूप में नजर आईं. ये सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े और ऐश्वर्या भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं.

नॉर्मल फिल्म की तलाश

आखिर में शाहरुख ने मजाक करते हुए कहा कि वो कोशिश कर रहे हैं कि दोनों एक नॉर्मल फिल्म करें. जहां न भाई बहन का रिश्ता हो और न कोई ट्रैजिक ट्विस्ट हो. उनकी ये बात सुनकर पूरा माहौल और भी हल्का हो गया और दोनों की केमिस्ट्री फिर से चर्चा में आ गई.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com