विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Aug 23, 2023

चंद्रयान 3 की सफलता पर 'पठान' ने दिया रिएक्शन, कहा- चांद तारे तोड़ लाऊं....सारी दुनिया पर मैं छाऊं

चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर भारत में इतिहास रच दिया है. जिसके बाद देश के लोग इस कामयाबी पर खुशी व्यक्त कर रहे हैं.

Read Time: 3 mins
चंद्रयान 3 की सफलता पर 'पठान' ने दिया रिएक्शन, कहा- चांद तारे तोड़ लाऊं....सारी दुनिया पर मैं छाऊं
चंद्रयान 3 की सफलता पर 'पठान' ने दिया रिएक्शन
नई दिल्ली:

चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर भारत में इतिहास रच दिया है. जिसके बाद देश के लोग इस कामयाबी पर खुशी व्यक्त कर रहे हैं. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल सफलता पूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर गया. बॉलीवुड के बहुत से सितारों ने भी चंद्रयान-3 के सफल होने पर खुशी व्यक्त कर रहे हैं. अब तक बहुत से सितारों ने अलग-अलग अंदाज में अपनी खुशी जाहिर की है. 

अब बॉलीवुड के पठान यानी शाहरुख खान ने भी चंद्रयान-3 की सफलता पर खुशी जाहिर की है और इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है. किंग खान ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'चांद तारे तोड़ लाऊं....सारी दुनिया पर मैं छाऊं. आज भारत और इसरो छा गया. सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों...पूरी टीम को बधाई जिन्होंने भारत को इतना गौरवान्वित किया है. चंद्रयान-3 सफल रहा. चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग.' सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का पोस्ट वायरल हो रहा है. 

आपको बता दें कि भारत ने इतिहास रच दिया है. चंद्रयान-3 ने चांद के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली है. चंद्रयान-3 के साथ ही भारत चांद के साउथ पोल पर यान उतारने वाला पहला देश बन गया है. जबकि चांद के किसी भी हिस्से में सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश है. भारत से पहले अमेरिका, सोवियत संघ (अभी रूस) और चीन ही चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर पाए हैं. चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग को पीएम मोदी ने साउथ अफ्रीका से वर्चुअली देखा. सफल लैंडिंग के बाद पीएम मोदी ने इसरो और देश को बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि चंदा मामा अब दूर के नहीं, टूर के हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
साउथ इंडियन गाने राउडी बेबी पर संगीत सेरेमनी में एक्ट्रेस वरलक्ष्मी के पेरेंट्स ने किया कपल डांस, की संगीत सेरेमनी में किया डांस, वीडियो देख फैंस बोले- सुपर्ब
चंद्रयान 3 की सफलता पर 'पठान' ने दिया रिएक्शन, कहा- चांद तारे तोड़ लाऊं....सारी दुनिया पर मैं छाऊं
Dharmaveer 2 Poster: बॉबी देओल ने एकनाथ शिंदे संग रिलीज किया धर्मवीर 2 का पोस्टर, फिल्म में नजर आएगी इस नायक की कहानी
Next Article
Dharmaveer 2 Poster: बॉबी देओल ने एकनाथ शिंदे संग रिलीज किया धर्मवीर 2 का पोस्टर, फिल्म में नजर आएगी इस नायक की कहानी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;