विज्ञापन

1993 की फिल्म का वो रोमांटिक गाना, जिसमें दिखी थी शाहरुख खान-नगमा की खूबसूरत केमिस्ट्री, 33 साल बाद फिर हो रहा वायरल

90 के दशक का एक सदाबहार रोमांटिक गाना 33 साल बाद फिर सुर्खियों में है. यूट्यूब पर दोबारा प्रीमियर होने के बाद इसे 54 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. लता मंगेशकर और नितिन मुकेश की आवाज में सजा ये गीत आज भी दर्शकों के दिलों पर वही जादू चला रहा है.

1993 की फिल्म का वो रोमांटिक गाना, जिसमें दिखी थी शाहरुख खान-नगमा की खूबसूरत केमिस्ट्री, 33 साल बाद फिर हो रहा वायरल
33 साल बाद भी नहीं फीका पड़ा शाहरुख खान के रोमांटिक गाने का जादू

90 के दौर के कई गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं. समय बदल गया, म्यूजिक का अंदाज बदल गया, लेकिन कुछ धुनें ऐसी हैं जो हर दौर में दिल को छू जाती हैं. यही वजह है कि तीन दशक से भी ज्यादा पुराने एक रोमांटिक सॉन्ग को आज भी दर्शक उतना ही प्यार दे रहे हैं. इसकी मिसाल बना है शाहरुख खान और नगमा का रोमांटिक गाना. हाल ही में यूट्यूब पर दोबारा रिलीज किए गए इस गाने ने कुछ ही दिनों में हजारों व्यूज हासिल कर लिए हैं. ये साबित करता है कि अच्छी धुन और जज्बातों में डूबे गाने कभी पुराने नहीं होते.

फिर बना दर्शकों की पसंद

साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'किंग अंकल' का सुपरहिट रोमांटिक सॉन्ग 'इस जहां की नहीं है' एक बार फिर चर्चा में है. 12 जुलाई 2026 को यूट्यूब पर प्रीमियर हुए इस गाने को अब तक 54 हजार से ज्यादा (54,195) व्यूज मिल चुके हैं. इतने साल बाद भी दर्शकों का ये प्यार दिखाता है कि इस गाने की पॉपुलेरिटी आज भी बरकरार है. इस खूबसूरत सॉन्ग को लता मंगेशकर और नितिन मुकेश ने अपनी मधुर आवाज दी थी. इसे म्यूजिक दिया राजेश रोशन ने. जबकि दिल को छू लेने वाले बोल इंदीवर ने लिखे थे. गाने में शाहरुख खान और नगमा की रोमांटिक केमिस्ट्री आज भी दर्शकों को पसंद आती है.

फिल्म को मिला फैमिली ऑडियंस का भरपूर प्यार

'किंग अंकल' साल 1993 में रिलीज हुई हिंदी एक्शन-कॉमेडी फिल्म थी. जिसका डायरेक्शन राकेश रोशन ने किया था. फिल्म में जैकी श्रॉफ, शाहरुख खान, अनु अग्रवाल, नगमा, परेश रावल, सुष्मिता मुखर्जी, पूजा रूपारेल और देवेन वर्मा जैसे कलाकार नजर आए थे. ये फिल्म 1982 की अंग्रेजी फिल्म 'एनी' से इंस्पायर्ड थी, जिसकी कहानी मशहूर कॉमिक स्ट्रिप 'लिटिल ऑर्फन एनी' पर बेस्ड थी. रिलीज के समय फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक परफॉर्म किया था. लेकिन समय के साथ इसे कल्ट स्टेटस मिला. खासकर फैमिली ऑडियंस और बच्चों के बीच ये फिल्म काफी पसंद की गई. जैकी श्रॉफ और चाइल्ड आर्टिस्ट पूजा रूपारेल की एक्टिंग की काफी तारीफ भी हुई.

यह भी पढ़ें: 7वीं में फेल, होटल में किया वेटर का काम, बेची चूड़ियां, आज है सुपरस्टार, 2700 करोड़ नेटवर्थ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Nagma, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com