विज्ञापन
This Article is From May 29, 2024

शाहरुख खान और मनोज बाजपेयी स्ट्रगल के दिनों में एक ही सिगरेट से लिया करते थे कश, मनोज ने कहा- अगर पैसे होते तो...

एक समय था जब ये दोनों स्टार्स फिल्मों में आने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे. उस दौरान का एक किस्सा हाल में मनोज बाजपेयी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया.

शाहरुख खान और मनोज बाजपेयी स्ट्रगल के दिनों में एक ही सिगरेट से लिया करते थे कश, मनोज ने कहा- अगर पैसे होते तो...
शाहरुख खान और मनोज बाजपेयी एक ही थिएटर ग्रुप के थे मेंबर
नई दिल्ली:

मनोज बाजपेयी और शाहरुख खान दोनों की आज बॉलीवुड में बड़ी पहचान है. शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह हैं तो वहीं मनोज बायपेयी संजीदा किस्म की अदाकारी के लिए जाने जाते हैं और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं. आज कल मनोज ओटीटी पर तहलका मचाए हुए हैं. लेकिन एक समय था जब ये दोनों स्टार्स फिल्मों में आने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे. उस दौरान का एक किस्सा हाल में मनोज बाजपेयी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया. मनोज ने बताया कि कैसे शाहरुख और वह एक ही सिगरेट से कश लिया करते थे.

एक ही सिगरेट से लगाते थे कश

गैलाटा इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने बताया कि मुंबई आने से पहले वह दोनों दिल्ली में थे. दोनों ही सितारे तब दिल्ली में बैरी जॉन के थिएटर ग्रुप का हिस्सा हुआ करते थे. हालांकि उन्होंने बताया कि वह वहां कई सालों के लिए थे और शाहरुख बस कुछ महीनों के लिए वहां आए थे. मनोज ने आगे बताया कि थियेटर ग्रुप में कोई भी अकेले सिगरेट नहीं पी सकता. एक साथ दो-चार लोग एक ही सिगरेट से कश लिया करते थे.

ऐसे थे स्ट्रगल के दिन

मनोज ने आगे कहा अगर किसी के पास पैसे भी हो तो भी वह अकेले सिगरेट नहीं पीता, शेयरिंग की परंपरा को जारी रखते हुए सभी एक साथ ही कश लेते थे. ये वहां की परंपरा थी कि कभी आपके साथ किसी ने शेयर किया तो अब आपको करना है. मनोज ने बताया कि शाहरुख कुछ ही महीनों के लिए बैरी जॉन थियेटर ग्रुप का हिस्सा थे, फिर वह अपना करियर बनाने के लिए मुंबई आ गए. वहीं मनोज शेखर कपूर की बैंडिट क्वीन करने के बाद मुंबई आए थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manoj Bajpayee, Shah Rukh Khan, Manoj Bajpayee And Shah Rukh Khan, Manoj Bajpayee Interview, Manoj Bajpayee Interview News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com