- शाहरुख खान ने मनाया जन्माष्टमी का त्योहार
- सिक्योरिटी गार्ड के कंधे पर फोड़ी दही हांडी
- शाहरुख खान का वीडियो हुआ वायरल
जन्माष्टमी (Janmashtami) के त्योहार को लेकर न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी धूम मची हुई है. भगवान कृष्ण (Lord Krishna) के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला ये त्योहार हिंदुओं के लिए सबसे खास पर्व होता है. कई राज्यों में जन्माष्टमी (Janmashtami) के अगले दिन ही दही-हांडी (Dahi Handi) भी मनाई जाती है, जिसमें लोग दही और माखन से भरी मटकी फोड़ते हैं. जन्माष्टमी (Janmashtami) के इस खास मौके पर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी मन्नत के पास दही हांडी मनाते दिखाई दिए.
अरुण जेटली के निधन पर बॉलीवुड में भी शोक की लहर, कलाकारों ने ट्वीट कर जताया दुख
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
हाल ही में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैनपेज ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया. इसमें किंग खान अपने स्टाफ के साथ दही हांडी मनाते नजर आए. वीडियो में शाहरुख खान अपने सिक्योरिटी गार्ड के कंधे पर चढ़कर माखन और दही से भरी मटकी फोड़ते हैं. बता दें कि शाहरुख खान कुछ ही दिन पहले इंडियन फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न में शामिल होने के लिए ऑस्ट्रेलिया गए थे, जहां फैंस ने उनका स्वागत किया था.
सनी लियोन ने बेटी की मदद कर निभाया मां का फर्ज, सोशल मीडिया पर मिला ऐसा रिएक्शन
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं. बता दें कि फिल्मों से दूर शाहरुख खान इन दिनों वेबसीरीज में बिजी हैं. नेटफ्लिक्स की दो वेबसीरीज शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस में ही तैयार की जा रही है, जिसमें से एक 'बेताल' है तो दूसरी इमरान हाशमी की थ्रिलर 'बार्ड ऑफ ब्लड' है.
..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं