विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2018

'एक दो तीन...' पर माधुरी दीक्षित को सरोज खान ने किया था कोरियोग्राफ, अब आया रिएक्शन

कोरियोग्राफर सरोज खान ने अपने गीत 'एक दो तीन' के रीमेक पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है.

'एक दो तीन...' पर माधुरी दीक्षित को सरोज खान ने किया था कोरियोग्राफ, अब आया रिएक्शन
एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और कोरियोग्राफर सरोज खान
  • सरोज खान ने बयान देने से किया इंकार
  • फिल्म 'बागी 2' में होगा 'एक दो तीन' गाना
  • जैकलिन ने किया है डांस
नई दिल्ली: कोरियोग्राफर सरोज खान ने अपने गीत 'एक दो तीन' के रीमेक पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है. खान कथित तौर पर फिल्म 'तेजाब' के निर्माता एन. चंद्रा के साथ मिलकर अपने इस गीत के रीमेक के खिलाफ कार्रवाई करने की योजना बना रही हैं. गीत का रीमेक 'बागी 2' का एक हिस्सा है और यह जैकलिन फर्नाडिस पर फिल्माया गया है. मूल गीत डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था, जिसे सरोज ने कोरियोग्राफ किया था. नया गीत जारी होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसके फिल्मांकन की आलोचना हो रही है.

'माधुरी और जैकलिन में बेस्ट कौन' विवाद में कूदे सलमान खान, बोले- मुझे गर्व है...इंजॉय करो...

गीत के बारे में सरोज खान से पूछे जाने पर उन्होंने आईएएनएस से बड़े ही रुखे अंदाज में कहा, मैं इस पर टिप्पणी नहीं करूंगी. यह पूछे जाने पर किया क्या वह चंद्रा के खिलाफ कोई कानूनी कार्यवाही करने की योजना बना रही हैं. इस पर भी उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया. 

देखें वीडियो-


यह बात सामने आई है कि गीत के नए संस्करण की शूटिंग के दौरान सरोज, गणेश आचार्य और अहमद खान एक साथ 'बागी 2' के सेट पर पहुंचे थे. टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म वर्ष 2016 की फिल्म 'बागी' का सीक्वल है. फिल्म में दिशा पटानी भी प्रमुख भूमिका में हैं. फिल्म 30 मार्च को रिलीज होगी.

VIDEO: जैकलिन ने स्मार्टवॉच का एडिशन किया लॉन्च 

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saroj Khan, Jacqueline Fernandez, Ek Do Teen Song, Madhuri Dixit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com