विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2020

सारा अली खान की तबियत हुई खराब, तो कार्तिक आर्यन ने सबके सामने उठा लिया गोद में... देखें Video

सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का यह वीडियो इंंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है...देखें Video

सारा अली खान की तबियत हुई खराब, तो कार्तिक आर्यन ने सबके सामने उठा लिया गोद में... देखें Video
सारा अली खान (Sara Ali Khan) को कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने उठाया अपनी गोद में
  • कार्तिक आर्यन और सारा अली खान का वीडियो हुआ वायरल
  • कार्तिक ने यूं उठाया सारा को गोद में
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara  Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan)  इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लव आजकल' के प्रमोशन में व्यस्त हैं. 14 फरवरी वैलेंटाइन्स डे (Valentine's Day) पर रिलीज हो रही 'लव आज कल (Love Aaj kal)' से कार्तिक और सारा पहली बार बड़े पर्दे पर एक-साथ नजर आएंगे. हाल ही में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कार्तिक, सारा को अपनी गोद में उठाकर चलते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं एक्टर कह रहे हैं कि सारा की तबियत ठीक नहीं है. 

धर्मेंद्र पुराने दिनों को याद करके हुए भावुक, कहा- जिंदगी चलाने के लिए ड्रिलिंग फर्म में काम करता था...

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की गोद में सारा अली खान (Sara Ali Khan) हंसती हुई नजर आ रही हैं, इस पर एक्टर वहां मौजूद फोटोग्राफर्स से कह रहे हैं कि मैं मजाक नहीं कर रहा. कार्तिक-सारा का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, इस वीडियो को उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. सारा और कार्तिक के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

कश्मीरी पंडितों की कहानी 'शिकारा' को देख लाल कृष्ण आडवाणी हुए भावुक, फूट-फूटकर लगे रोने- देखें Video


बता दें कि सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'लव आजकल' (Love Aaj Kal) इसी महीने वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज हो रही है. फिल्म ने अपने ट्रेलर से तो सबका दिल जीता ही, साथ ही इसके गानों ने भी फैंस के दिलों में जगह बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. इस फिल्म में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के साथ रणदीप हुड्डा और आरुषि शर्मा भी अहम भूमिका में हैं. इसके अलावा जहां कार्तिक आर्यन 'भूल भुलैया 2' और 'दोस्ताना 2' में दिखने वाले हैं तो वहीं सारा अली खान 'कुली नंबर वन' और 'अतरंगी रे' में नजर आने वाली हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Video, Kartik Aaryan, Kartik Aaryan Lifts Sara Ali Khan, Sara Kartik Video Viral, Video Viral, Viral Video, Kartik Aaryan Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com