विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2020

सपना चौधरी ने स्टेज पर यूं किया धमाकेदार डांस, देखते रह गए फैन्स- देखें Video

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का यह लेटेस्ट डांस वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. देखें वायरल डांस Video.

सपना चौधरी ने स्टेज पर यूं किया धमाकेदार डांस, देखते रह गए फैन्स- देखें Video
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने फिर मचाई धूम
  • सपना चौधरी का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • इंस्टाग्राम पर शेयर किया है वीडियो
  • वीडियो पर फैन्स के रिएक्शन भी आने लगे हैं
नई दिल्ली:

हरियाणा की मशहूर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. उनका यह डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देसी क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) हरियाणवी सॉन्ग पर डांस कर रही हैं. उनका यह डांस वीडियो उनके फैन पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इस वीडियो को कुछ दिन पहले ही पोस्ट किया गया है.  भोजपुरी (Bhojpuri), पंजाबी (Punjabi) और हरियाणवी (Haryanvi) फिल्मों में धमाल मचाने वाली सपना चौधरी के इस डांस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं.

हॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर स्टीवन स्पिलबर्ग की बेटी बनीं पोर्न स्टार, कही यह बात...

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के डांस वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं. हालांकि, उनके डांस परफॉर्मेंस के पूरे वीडियो को अभी शेयर नहीं किया गया है. फैन्स को उम्मीद है कि जल्द ही उनके डांस परफॉर्मेंस का पूरा वीडियो पोस्ट किया जाएगा. इससे पहले भी सपना चौधरी ने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ स्टेज परफॉर्मेंस किया था. वैसे भी सपना चौधरी इन दिनों देश के कोने-कोने में स्टेज परफॉर्मेस कर रही है. और ये वीडियो भी उसी कड़ी का हिस्सा है.

बॉलीवुड एक्टर ने किया ट्वीट, लिखा- 'सभी हिंदू-मुस्लिम, सीएए, एनआरसी में व्यस्त है उधर भारत का कर्ज बढ़कर...'

बता दें कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) हरियाणवी फिल्मों में तहलका मचाने के बाद बिग बॉस (Bigg Boss) में नजर आई थीं. बिग बॉस में उनकी पारी हंगामाखेज रही थी, और उन्होंने बिग बॉस में जमकर धमाल मचाया था. बिग बॉस से बाहर आने के तुरंत बाद ही उन्हें भोजपुरी सिनेमा में काम मिल गया. 'बैरी कंगना' में उनका स्पेशल नंबर काफी पॉपुलर रहा. इसके बाद सपना चौधरी ने पंजाबी मूवी में भी स्पेशल सॉन्ग किया. सपना चौधरी अब बॉलीवुड में भी एक्टिंग डेब्यू कर चुकी हैं और उनकी पहली फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' रही थी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Dance, Sapna Choudhary Dance Video, Sapna Choudhary Video, Sapna Choudhary Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com