विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2021

सपना चौधरी ने 'बोल तेरे मीठे मीठे' पर डांस से मचाया धमाल, Video 3 करोड़ के पार

Sapna Choudhary Dance Video: सपना चौधरी का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

सपना चौधरी ने 'बोल तेरे मीठे मीठे' पर डांस से मचाया धमाल, Video 3 करोड़ के पार
Sapna Choudhary Dance Video: सपना चौधरी ने मचाया धमाल
नई दिल्ली:

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने खुद को बेहतरीन डांसर के रूप में स्थापित कर लिया है. यही वजह ही कि अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें डांस सॉन्ग के ऑफर आते हैं. उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर खूब धमाल मचाते हैं. सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का फिर से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो हरियाणवी सॉन्ग (Haryanvi Song) 'बोल तेरे मीठे मीठे' (Bol Tere Mithe Mithe) पर डांस कर रही हैं. देसी क्वीन के डांस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं.

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का डांस इस वीडियो में देखते ही बनता है. वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 3 करोड़ 66 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो को त्रिमूर्ति कैसेट्स यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है. उन्होंने अपने डांस से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. अपने डांस से सपना चौधरी ने न केवल हरियाणा में बल्कि पूरे उत्तर भारत में जबरदस्त पहचान हासिल की है. सपना चौधरी को देश के कोने-कोने से डांस परफॉर्मेंस के लिए ऑफर आते हैं.

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के करियर ग्राफ की बात करें तो उन्होंने हरियाणा की ऑर्केस्ट्रा पार्टी के साथ शुरुआत की थी. धीरे-धीरे सपना चौधरी हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागिनी के कार्यक्रमों हिस्सा लेने लगीं और उनकी लोकप्रियता बढती ही गई. फिर सपना चौधरी 'बिग बॉस 11' का भी हिस्सा बनीं और उनकी लोकप्रियता को चार चांद लग गए हैं. सपना चौधरी ने हाल ही में अपने नए गाने का पोस्टर भी जारी किया था. उनके इस गाने के नाम 'लोरी' है, जो 20 जनवरी को रिलीज होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Dance, Sapna Choudhary Video, Sapna Choudhary New Song, Sapna Choudhary Dance On Bol Tere Mithe Mithe, Sapna Choudhary New Dance Video, Sapna Choudhary Superhit Dance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com