विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2018

भाई की शादी में ढोल पर यूं जमकर नाचीं सपना चौधरी, वीडियो हुआ वायरल

सपना चौधरी अपने डांस के लिए पूरे देश में पहचान रखती हैं और बिग बॉस में सफल पारी के बाद उनकी लोकप्रियता में और चार चांद लग गए हैं. ढोल पर उनका ये अंदाज भी कमाल है.

भाई की शादी में ढोल पर यूं जमकर नाचीं सपना चौधरी, वीडियो हुआ वायरल
भाई की शादी में डांस करतीं सपना चौधरी
  • हाल ही में हुई है सपना के भाई की शादी
  • बिग बॉस के उनके दोस्त भी हुए थे शामिल
  • अर्शी खान के साथ भी किया सपना ने डांस
नई दिल्ली: सपना चौधरी अपने डांस के लिए पूरे देश में पहचान रखती हैं और बिग बॉस में सफल पारी के बाद उनकी लोकप्रियता में और चार चांद लग गए हैं. हाल ही में उनके भाई की शादी हुई है और शादी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आ रहे हैं. सपना चौधरी के भाई की शादी में 'बिग बॉस-11' के उनके साथी भी नजर आए थे. अर्शी खान के साथ उनका डांस वीडियो तो खूब वायरल हुआ था. सपना चौधरी का एक और डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे ढोल पर जमकर थिरक रही हैं, और उनको इस तरह पूरी मस्ती के साथ नाचते हुए देखकर वहां मौजूद लोगों के मोबाइल कैमरे ऑन हो जाते हैं लेकिन वे अपनी मस्ती में नाचती रहती हैं.

'मेरे रश्के कमर' पर सपना चौधरी और अर्शी खान के बीच हुआ मुकाबला, देखें किसकी हुई जीत
 

VIDEO: 'तेरे ठुमके सपना चौधरी' गाने ने मचाई सनसनी, हरियाणवी डांस का जबरदस्त तड़का

सपना चौधरी को हरियाणवी या बॉलीवु़ड सॉन्ग पर नाचते तो पहले भी कई बार देखा गया होगा लेकिन ढोल पर इस तरह नाचते हुए पहली बार उनका वीडियो सामने आया है. आखिर उनका इस मौके पर इस तरह डांस करना बनता भी है क्योंकि भाई की शादी रोज-रोज तो होती नहीं. खुशी के मौके पर सपना का ये डांस माहौल को और खुशनुमा बना रहा है. 

फिल्मी गाने पर अनोखे अंदाज में केले बेचता नजर आया ये शख्स, 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के एक्टर ने वीडियो किया शेयर

सपना चौधरी बिग बॉस के बाद बॉलीवुड में अपने स्पेशल नंबर्स से सनसनी फैला चुकी हैं. 'नानू की जानू' फिल्म का तो एक सॉन्ग ही सपना चौधरी के नाम पर बेस्ड है और उसमें सपना चौधरी अभय देओल के साथ नजर भी आ रही हैं. अकसर बिग बॉस में नजर आने वाले लोग उसके बाद कहीं खो जाते हैं लेकिन सपना चौधरी की पॉपुलैरिटी तो और बढ़ गई है, और अब बॉलीवुड में हाथ आजमाती नजर आती रहती है. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Bigg Boss 11
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com