विज्ञापन
This Article is From Apr 28, 2018

"संजू" में संजय दत्त की 308 गर्लफ्रैंड के रहस्य का होगा खुलासा

बॉलीवुड के मुन्ना भाई यानी संजय दत्त की ज़िंदगी जितनी रंगीन थी, उतनी ही अक्सर सुर्खियों में बनी रहती थी. संजय दत्त का उनकी हीरोइनों से नाम जुड़ना आम बात बन गयी थी.

"संजू" में संजय दत्त की 308 गर्लफ्रैंड के रहस्य का होगा खुलासा
  • संजू का टीजर यूट्यूब पर हिट
  • संजय दत्त की कहानी
  • 29 जून को होगी रिलीज
नई दिल्ली: बॉलीवुड के मुन्ना भाई यानी संजय दत्त की ज़िंदगी जितनी रंगीन थी, उतनी ही अक्सर सुर्खियों में बनी रहती थी. संजय दत्त का उनकी हीरोइनों से नाम जुड़ना आम बात बन गयी थी. संजय दत्त की पर्सनालिटी और लुक इतना आकर्षक था कि उनपर दिल हारना कोई बड़ी बात नहीं थी और ये ही वजह की संजय दत्त अब तक अपने जीवन में 308 लड़कियों से इश्क़ फ़रमा चुके है. राजकुमार हिरानी अपनी आगामी बायोपिक "संजू" में संजय दत्त की इन्ही रोचक कहानी से पर्दा उठाएंगे और दर्शकों को संजय दत्त की कुछ अनसुनी और अनदेखी कहानियों से रूबरू करवाएंगे.

बाहुबली के डायरेक्टर को पसंद आया 'संजू' का टीजर, कहा- 'राजकुमार हिरानी एक मास्टर हैं'

संजय दत्त एक इंटरव्यू में खुद इस बात को स्वीकार कर चुके है वह एक साथ तीन लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में थे लेकिन कभी भी पकड़े नहीं गए. "संजू" में कुछ मज़ेदार कहानियों से दर्शकों को रूबरू करवाया जाएगा फॉक्स स्टार द्वारा प्रस्तुत, यह बायोपिक राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित है. वही विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित यह फ़िल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanju, Sanjay Dutt 308 Girlfriends, Sanjay Dutt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com