विज्ञापन
This Article is From Apr 25, 2018

Sanju: राजकुमार हिरानी ने बायोपिक को बताया दैत्य, 'संजू' के जरिए खोलेंगे दत्त की जिंदगी के राज़

राजकुमार हिरानी ने मीडिया से कहा, "बायोपिक पूरी तरह से एक अलग दैत्य है, क्योंकि आपका इस पर पूरा नियंत्रण नहीं होता."

Sanju: राजकुमार हिरानी ने बायोपिक को बताया दैत्य, 'संजू' के जरिए खोलेंगे दत्त की जिंदगी के राज़
29 जून को रिलीज होगी संजय दत्त की बायोपिक 'संजू'
  • इंटरनेट पर वायरल 'संजू' का टीजर
  • हिरानी ने पहली बार बायोपिक बनाई
  • यह फिल्म बनाना मुश्किल लगा : हिरानी
नई दिल्ली: फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने मंगलवार को अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'संजू' का टीजर लॉन्च किया, जो अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित है. उनका (हिरानी) कहना है कि बायोपिक बनाने का अनुभव अन्य फिल्मों से बिल्कुल अलग है, खासकर पटकथा के स्तर पर. चूंकि हिरानी ने पहली बार बायोपिक बनाई और वह भी संजय दत्त जैसे सफल और प्रेरक अभिनेता पर, जिनका अतीत विवादों में भी रहा है. उन्हें यह फिल्म बनाना मुश्किल लगा. 

बीच गाउंड पर अचानक डांस करने लगे रणबीर कपूर और अभिषेक बच्चन, बार-बार देखा जा रहा Video

हिरानी ने मीडिया से कहा, "बायोपिक पूरी तरह से एक अलग दैत्य है, क्योंकि आपका इस पर पूरा नियंत्रण नहीं होता. जब आप एक नई पटकथा लिखते हैं, जैसा और कहानियों में होता है, तो आपका इस पर पूरा नियंत्रण होता है. यह आपकी कहानी होती है. आप जैसा चाहे वैसा अपने किरदारों को मोड़ दे सकते हैं. बायोपिक के साथ ऐसा नहीं है." 

Sanju Teaser: यू-ट्यूब पर छाए रणबीर कपूर, डेढ़ करोड़ बार देखा गया 'संजू' का टीजर

उन्होंने कहा कि हम कल्पना के आधार पर कहानी नहीं लिख पाते और सबसे अच्छी बात यह रही कि संजय ने हमें उनकी कहानी और किस्सों तक पहुंच बनाने में मदद की. हिरानी ने कहा कि दर्शक संजय से जुड़े कुछ राज जानने की उम्मीद कर सकते हैं, जिनके बारे में उनके ड्रग लेने के दिनों में और जेल में होने के दौरान खूब बातें की गई. 

देखें, टीजर...


'संजू' 29 जून को रिलीज हो रही है. फिल्म में संजय के किरदार में अभिनेता रणबीर कपूर नजर आएंगे. टीजर लॉन्च के मौके पर रणबीर और हिरानी, निर्माता विधु विनोद चोपड़ा और फॉक्स स्टार स्टूडियोज के विजय सिंह के साथ मौजूद थे. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajkumar Hirani, Ranbir Kapoor, Sanjay Dutt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com