विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2017

Video: 'पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी में ड्रीम सीक्‍वेंस.. यह अफवाह है': भंसाली

भंसाली ने अपने वीडियो में कहा, 'मैंने यह फिल्‍म बहुत इमानदारी और मेहनत से बनाई है. रानी पद्मावती की कहानी से मैं हमेशा प्रभावित रहा हूं और यह फिल्‍म उनकी वीरता और उनके आत्‍मबलिदान को नमन करती है.'

Video: 'पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी में ड्रीम सीक्‍वेंस.. यह अफवाह है': भंसाली
  • संजय लीला भंसाली ने वीडियो में शेयर किया अपना संदेश
  • बोले, ' पद्मावती में भावनाएं आहत करने वाला कोई सीन नहीं'
  • फिल्‍म 'पद्मावती' का हो रहा है देशभर में विरोध
नई दिल्‍ली: संजय लाली भंसाली की फिल्‍म 'पद्मावती' पहले दिन से विवादों का शिकार है और जैसे-जैसे इस फिल्‍म की रिलीज डेट पास आती जा रही है, फिल्‍म का विरोध भी बढ़ता जा रहा है. ऐसे में निर्देशक संजय लीला भंसाली ने खुद सामने आकर इस बात की तसल्‍ली दिलायी है कि इस फिल्‍म में कोई ऐसा सीन नहीं है. भंसाली ने अपने वीडियो में यह भी कहा है कि उनकी फिल्‍म राजपूती शान और संस्‍कारों को ध्‍यान में रखकर ही बनायी गई है. बता दें कि इस फिल्‍म का राजस्‍थान में तो विरोध हो ही रहा है, इसके देश के कई और हिस्‍सो में भी फिल्‍म का विरोध सामने आया है.

यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण से पूछा, 'मैडम आपकी फीस कितनी है', तो यह जवाब दे गईं 'पद्मावती'

बुधवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकासनगर इलाके में क्षत्रिय समाज के लोगों ने 'पद्मावती' फिल्म का विरोध करते हुए फिल्म निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का पुतला फूंका गया.
 
padmavati

यह भी पढ़ें: Padmavati: सामने आया नया Poster, क्‍या यही है 'पद्मावती' का Climax...?

दरअसल यह खबरें हैं कि इस फिल्‍म में रानी पद्म‍िनी बनी दीपिका पादुकोण और अलाउद्दीन खिलजी बने रणवीर सिंह के बीच ड्रीम सीक्‍वेंस में रोमांटिक सीन दिखाया गया है. ऐसे में निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अपने वीडियो में इस बात का खंडन किया है.
 
padmavati

यह भी पढ़ें: तो क्या 1 दिसंबर को रिलीज नहीं हो पाएगी दीपिका पादुकोण की 'पद्मावती', यह है वजह

भंसाली ने अपने वीडियो में कहा, 'मैंने यह फिल्‍म बहुत इमानदारी और मेहनत से बनाई है. रानी पद्मावती की कहानी से मैं हमेशा प्रभावित रहा हूं और यह फिल्‍म उनकी वीरता और उनके आत्‍मबलिदान को नमन करती है. लेकिन कुछ अफवाहों के चलते यह विवादों का मुद्दा बन कई है. अफवाह है कि इसमें रानी पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी के बीच ड्रीम सीक्‍वेंस दिखाया गया है. मैंने इस बात को पहले ही नकारा है, लिखित प्रमाण दिए हैं और एक बार फिर नकार रहा हूं कि इस फिल्‍म में रानी पद्मावती और खिलजी के बची कोई ऐसा सीन नहीं है जो किसी की भावना को ठेस पहुंचाए. हमने इस फिल्‍म को बहुत जिम्‍मेदारी से बनाया है और राजपूती मान का पूरा ध्‍यान रखा है.'



यह भी पढ़ें: राजस्‍थान में नहीं रिलीज होगी 'पद्मावती', डिस्‍ट्रीब्‍यूटरों ने कहा, 'पहले विवाद खत्‍म करो'

बता दें कि राजस्‍थान में लगातार आ रहे विरोध के चलते राजस्थान के फिल्म डिस्‍ट्रीब्‍यूटों ने ‘पद्मावती’ से जुड़े विवाद के सुलझने तक राज्‍य में फिल्म रिलीज करने से ही मना कर दिया है. यहां 300 स्‍क्रीन्‍स पर यह फिल्‍म रिलीज होनी है. 'पद्मावती' में जहां दीपिका पादुकोण रानी पद्मिनी के किरदार में हैं तो वहीं शाहिद कपूर इस फिल्‍म में उनके पति महारावल रतन सिंह की भूमिका में हैं. वहीं रणवीर सिंह ने सुलतान अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभाई है.

VIDEO: पद्मावती फिल्‍म मामला : राजस्‍थान सरकार की विज्ञप्ति पर विवाद



...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Padmavati, Sanjay Leela Bhansali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com