विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2018

'संजू' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, इस अंदाज में नजर आए रणबीर कपूर

संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' का टीजर रिलीज होते ही वायरल हो गया था, और रणबीर कपूर के अंदाज को खूब पसंद भी किया गया था. अब फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हो गया है.

'संजू' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, इस अंदाज में नजर आए रणबीर कपूर
संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' का पोस्टर
  • राजकुमार हिरानी हैं डायरेक्टर
  • 29 जून को होगी रिलीज
  • 'संजू' का टीजर रहा है हिट
नई दिल्ली: संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' का टीजर रिलीज होते ही वायरल हो गया था, और रणबीर कपूर के अंदाज को खूब पसंद भी किया गया था. टीजर में रणबीर कपूर शानदार अंदाज में दिखे थे, और वे काफी हद तक संजय दत्त जैसे ही लग रहे थे. अब फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने 'संजू' का दूसरा पोस्टर जारी कर दिया है. फिल्म के पहले पोस्टर में संजय दत्त के विभिन्न अवतारों में रणबीर कपूर की झलक देखने मिली थी, तो नया पोस्टर कुछ हटके है.

दिशा पटानी की ये जंप देखकर टाइगर श्रॉफ के भी छूट जाएंगे पसीने, वीडियो हुआ वायरल



दोस्तों संग सुहाना ने खेला ये गेम, मस्ती भरा वीडियो हुआ वायरल

ट्विटर पर पोस्टर साझा करते हुए राजकुमार हिरानी ने लिखा, "रणबीर सा संजू. जब वे 2016 में जेल से बाहर आए थे. उनकी पूरी कहानी 29 जून को." फिल्म के इस दूसरे पोस्टर में रणबीर कपूर की क्लोजअप छवि में वह बिल्कुल संजय दत्त जैसे नजर आ रहे हैं.

 
'Avengers: Infinity War' Box Office Collection Day 3: हॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग, पहुंची 100 करोड़ के करीब

राजकुमार हिरानी द्वारा लिखित और निर्देशित बायोपिक में रणबीर कपूर, मनीषा कोइराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर जैसे कलाकार हैं. फिल्म 29 जून को रिलीज होगी. संजय दत्त के जीवन से सबसे प्रमुख घटनाओं में एक, राजकुमार हिरानी  ने अभिनेता के जेल से बाहर निकलने के क्षण को लाइव शूट किया था ताकि बायोपिक में इस लम्हे को फिर से स्क्रीन पर जीवित किया जा सके. फिल्म को येरवदा जेल में शूट किया गया है.

(इनपुटः IANS)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanju, Sanjay Dutt, Ranbir Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com