विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2020

सना खान ने पति मुफ्ती अनस को यूं किया बर्थडे विश, Photo पोस्ट कर बोलीं- बेस्ट शौहर...

सना खान (Sana Khan) ने मुफ्ती अनस को उनके बर्थडे पर बेहद ही खास अंदाज में विश किया है. सना ने उन्हें बेस्ट शौहर का खिताब भी दिया है.

सना खान ने पति मुफ्ती अनस को यूं किया बर्थडे विश, Photo पोस्ट कर बोलीं- बेस्ट शौहर...
सना खान (Sana Khan) ने पति मुफ्ती अनस (Mufti Anas) को बर्थडे पर यूं किया विश
  • सना खान ने पोस्ट किया शेयर
  • मुफ्ती अनस को बर्थडे पर दी खास अंदाज में बधाई
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है Photo
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस सना खान (Sana Khan) शादी के बाद अपने पति मुफ्ती अनस (Mufti Anas) के साथ हनीमून पर कश्मीर पहुंची है. कश्मीर से लगातार सना खान अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा कर रही हैं. अब हाल ही में सना खान ने अपने पति मुफ्ती अनस को बेहद ही रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया है. दरअसल, सना खान (Saiyad Sana Khan Instagram) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मुफ्ती अनस की एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में वह बर्फ की वादियों में पोज देते नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए सना खान ने कैप्शन में लिखा, "अल्लाह तुम्हें हमेशा सलमात रखें और मेरे साथ जन्नत तक रखें."

oob7ock

सना खान (Sana Khan Video) ने आगे लिखा, "जन्मदिन की मुबारकबाद, बेस्ट शौहर." सना खान के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, एक्ट्रेस सना खान ने ग्लैमरस दुनिया को अलविदा कह फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ दिया है, इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी. इसके बाद सना खान ने मुफ्ती अनस के साथ निकाह कर लिया. 


सना खान (Sana Khan) और अनस सैयद (Anas Sayied) ने 20 नवम्बर को शादी की थी. एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था: "अल्लाह के लिए एक दूसरे से प्यार किया, अल्लाह के लिए शादी कर ली, इस दुनिया में अल्लाह हमें साथ रखें और जन्नत में दोबारा मिलाये." मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सना के पति धर्म गुरु हैं. उनकी शादी की अचानक आई तस्वीरों ने फैंस को हैरान करके रख दिया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sana Khan, Sana Khan Instagram, Sana Khan Husband, Mufti Anas Birthday, Sana Khan Wishes Mufti Anas Happy Birthday, Anas Sayies, Saiyad Sana Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com