विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2020

Sana Khan ने दोनों हाथों में लगवाई मेहंदी, फिर यूं शर्माती आईं नजर, खूब Viral हो रहा है Video

सना खान (Sana Khan) ने अपनी मेहंदी से जुड़ा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दोनों हाथों में खूबसूरत मेहंदी लगवाकर शर्माती नजर आ रही हैं.

Sana Khan ने दोनों हाथों में लगवाई मेहंदी, फिर यूं शर्माती आईं नजर, खूब Viral हो रहा है Video
सना खान (Sana Khan) हाथों में मेहंदी लगवाकर यूं शर्माती आईं नजर
  • सना खान हाथों में मेहंदी लगवाकर यूं शर्माती आईं नजर
  • वीडियो में दिखा सना खान का खूबसूरत अंदाज
  • सना खान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सना खान (Sana Khan) अपने अंदाज के लिए खूब जानी जाती हैं. इन दिनों सना खान अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं. सना खान ने हाल ही में गुजरात के मुफ्ती अनस सैयद से शादी की है. हाल ही में सना खान ने अपनी मेहंदी से जुड़ा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दोनों हाथों में खूबसूरत मेहंदी लगवाकर शर्माती नजर आ रही हैं. सना खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उनका जबरदस्त अंदाज देखने लायक है. एक्ट्रेस के इस वीडियो को अब तक 1 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. 

सना खान (Sana Khan) ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "मेहंदी..." एक्ट्रेस के वीडियो को लेकर फैंस भी खूब तारीफें कर रहे हैं. वीडियो में सना खान का लुक भी काफी खूबसूरत लग रहा है. मेहंदी के समय सना खान ने ऑरेंज सूट और पिंक दुपट्टा ओढ़ा हुआ है, जिसमें उनका लुक भी काफी खूबसूरत लग रहा है. एक्ट्रेस ने अपने वीडियो के अलावा मेहंदी से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिसमें उनका लुक वाकई में देखने लायक था. सना खान की इन तस्वीरों और वीडियो को फैंस से भी खूब प्यार मिल रहा था. सना खान ने इससे पहले अपने वलीमे से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किये थे.

बता दें कि सना खान (Sana Khan) और अनस सैयद (Anas Sayied) ने 20 नवम्बर को शादी की थी. एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'अल्लाह के लिए एक दूसरे से प्यार किया, अल्लाह के लिए शादी कर ली, इस दुनिया में अल्लाह हमें साथ रखें और जन्नत में दोबारा मिलाये.' मीडिया रिपोर्ट की माने तो सना के पति धर्म गुरु हैं. उनकी शादी की अचानक आई तस्वीरों ने फैंस को हैरान करके रख दिया था. बता दें कि सना खान ने फिल्म इंडस्ट्री को पूरी तरह से अलविदा कह दिया है. इस बात का ऐलान एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले पोस्ट शेयर कर किया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sana Khan, Anas Sayied, Sana Khan Mehendi, Sana Khan Mehendi Video, Sana Khan Mehendi Look, Sana Khan Mehendi Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com