साल 2017 में शादी बंधन में बंधने वाली अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने शनिवार को अलग होने की घोषणा कर दी है. कई दिनों से सोशल मीडिया पर उनके अगल होने की अटकलें लगाई जा रही थी. लेकिन दोनों ने किसी तरह की जाहिर घोषणा नहीं की थी. वहीं अब इस खबर पर मुहर लगते हुए खुद सामंथा ने अलग होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स तक पंहुचा दी है. सामंथा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए बताया है की दोनों जल्द अलग होने वाले हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सामंथा ने ये जानकारी इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट कर दी है. जिसमें सामंथा ने लिखा है 'हमारे सभी शुभचिंतकों के लिए. बहुत विचार-विमर्श और विचार के बाद चाई और मैंने अपने रास्ते पर चलने के लिए पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है. हम भाग्यशाली हैं कि एक दशक से अधिक की दोस्ती हमारे रिश्ते का मूल था. जो हमें विश्वास है कि हमारे बीच हमेशा एक विशेष बंधन बनाए रखेगा'. सामंथा आगे कहती हैं 'हम अपने प्रशंसकों, शुभचिंतकों और मीडिया से अनुरोध करते हैं कि वे मुश्किल समय में हमारा समर्थन करें और हमें वह गोपनीयता दें जिसकी हमें आगे बढ़ने की जरूरत है. आपके समर्थन के लिए धन्यवाद'
बता दें, सामंथा और नागा चैतन्य जो मनम, ये माया चेसावे और ऑटोनगर सूर्या जैसी फिल्मों में सह-कलाकार रहे हैं. जिसके बाद दोनों ने साल 2017 में शादी कर ली थी. इस जोड़े ने दो रिवाजों से शादी की थी, एक दक्षिण भारत की रस्मों के अनुसार एक ईसाई धर्म से. उन्होंने फिल्म मजिली में भी सह-अभिनय किया है. सामंथा रूथ प्रभु अगली बार काथुवाकुला रेंदु काधल और शाकुंतलम में दिखाई में दिखाई देने वाली हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं