विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2019

Bigg Boss: रश्मि देसाई के सामने आया अरहान खान का बड़ा सच, सलमान खान ने गुस्से में खोल डाली पोल...देखें Video

बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में मचा घमासान सलमान खान (Salman Khan) ने रश्मि देसाई (Rashami Desai) के सामने खोला अरहान खान (Arhaan Khan) का राज...देखें Video

Bigg Boss:  रश्मि देसाई के सामने आया अरहान खान का बड़ा सच, सलमान खान ने गुस्से में खोल डाली पोल...देखें Video
Bigg Boss 13: सलमान खान (Salman Khan) ने खोला अरहान खान (Arhaan Khan) का राज
  • बिग बॉस 13 में मचा घमासान
  • सलमान खान ने अरहान खान को लेकर किया बड़ा खुलासा
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के घर इन दिनों घमासान मचा हुआ है. वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से ही घर में अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है. कंटेस्टेंट रश्मि देसाई (Rashami Desai) के करीबी दोस्त अरहान खान ने भी एक बार फिर बिग बॉस  (Bigg Boss) के घर में एंट्री ली और एक्ट्रेस को प्रपोज किया. हालांकि इसका रश्मि ने कोई जवाब नहीं दिया. बिग बॉस  के घर में रश्मि और अरहान (Arhaan Khan) की कैमेस्ट्री और उनका एक-दूसरे के लिए प्यार किसी से छुपा नहीं है. लेकिन सलमान खान (Salman Khan) ने 'वीकेंड का वॉर' में अरहान खान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया, जिसके सुन रश्मि बिल्कुल हैरान रह गईं. 

विराट कोहली की तूफानी पारी पर आया अमिताभ बच्चन का जोरदार रिएक्शन, बोले-WI का चेहरा देख...


दरअसल, 'वीकेंड का वॉर' में सलमान खान (Salman Khan) ने रश्मि देसाई (Rashami Desai) के सामने अरहान खान (Arhaan Khan) की पोल खोल डाली. जिसके बाद सभी पूरी तरह हैरान रह गए. सलमान खान ने रश्मि को बताया कि अरहान की शादी हो चुकी है और उनको एक बच्चा भी है. इसके बारे में रश्मि को कोई अंदाजा नहीं था. शो के दौरान का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. 

Panipat Box Office Collection Day 1: अर्जुन कपूर की 'पानीपत' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, कमाए इतने करोड़


अरहान खान (Arhaan Khan) के इस झूठ को लेकर बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है, 'हे भगवान, अरहान खान को पत्नी और एक बच्चा भी है. लेकिन रश्मि देसाई (Rashami Desai) से उसने कहा कि वह सिंगल है.' बता दें, अरहान खान का सच जानकर दर्शक भी हैरान हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

लेखक के बारे में
img
प्रतिभा गौड़
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 13, Bigg Boss, Salman Khan Reveal Secret Of Arhaan Khan, Rashami Desai, Arhaan Khan, Bigg Boss Video, Kamaal R Khan Twitter, Kamaal R Khan Tweet Viral, Kamaal R Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com