विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2020

आहिल और आयत संग खेलते नजर आए सलमान खान, Photo हुआ वायरल

एक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

आहिल और आयत संग खेलते नजर आए सलमान खान, Photo हुआ वायरल
सलमान खान (Salman Khan) का फोटो हुआ वायरल
  • सलमान खान ने शेयर किया फोटो
  • आहिल और आयत संग खेलते आए नजर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है Photo
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों पनवेल फार्म हाउस पर समय बिता रहे हैं. सलमान खान फार्म हाउस पर रहते हुए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करते नजर आ जाते हैं. हाल ही में फिर बॉलीवुड के दबंग खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो शेयर किया है. इस तस्वीर में सलमान खान (Salman Khan Instagram) ने अपने भांजे आहिल को गोदी में ले रखा है. वहीं सोहेल खान के बेटे निरवान खान ने हाल ही जन्मी आयत को गोदी में पकड़ा हुआ है. 

सलमान खान (Salman Khan) द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि आहिल आयत को प्यार कर रहे हैं. फोटो में सलमान खान के चेहरे पर भी मुस्कुराहट देखी जा सकती है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'सिब्लिंग.' सलमान की इस तस्वीर पर फैन्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. वहीं बता दें, सलमान खान इन दिनों अपने फार्म हाउस पर फार्मिंग कर रहे हैं और इससे संबंधित वीडियो वह फैन्स के साथ साझा भी करते नजर आ जाते हैं. 

कुछ दिनों पहले सलमान खान (Salman Khan) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ वीडियो शेयर किये थे. इन वीडियो में एक्टर कभी खेत को जोतते तो कभी उसमें चावल की फसल बोते नजर आ रहे थे, एक्टर को उनके खाली समय का इतना अच्छा उपयोग करते देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा था. सलमान खान के वीडियो ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. 

लेखक के बारे में
img
प्रतिभा गौड़
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Playing With Ahil Sharma, Ahil Sharma, Nirvan Khan, Salman Khan Instagram, Salman Khan Photo, Salman Khan Photo Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com