विज्ञापन

'पागल हो क्या...', सलमान खान के वायरल वीडियो पर पाक एक्ट्रेस माहिरा खान का आया ऐसा रिएक्शन, फैंस हुए हैरान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि एक वायरल वीडियो है. सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस क्लिप में सलमान अस्पताल से बाहर निकलते हुए पैपराजी पर नाराज दिखाई दे रहे हैं.

'पागल हो क्या...', सलमान खान के वायरल वीडियो पर पाक एक्ट्रेस माहिरा खान का आया ऐसा रिएक्शन, फैंस हुए हैरान
माहिरा खान का पोस्ट हुआ वायरल

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि एक वायरल वीडियो है. सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस क्लिप में सलमान अस्पताल से बाहर निकलते हुए पैपराजी पर नाराज दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि अभिनेता अपने किसी करीबी का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे थे. जैसे ही वो बाहर आए, फोटोग्राफर्स ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और लगातार तस्वीरें लेने लगे. कुछ लोगों ने उनकी फिल्मों को लेकर सवाल भी पूछे, जिसके बाद सलमान का गुस्सा साफ नजर आया. इस पूरे घटनाक्रम ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है. वहीं पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिर खान का रिएक्शन भी अब लोगों का ध्यान खींच रहा है.

पैपराजी की हरकत से नाराज दिखे सलमान

वायरल वीडियो में सलमान तेज कदमों से अपनी कार की ओर बढ़ते दिख रहे हैं. इसी दौरान पैपराजी लगातार कैमरे फ्लैश करते रहे. अभिनेता ने नाराजगी जताते हुए कहा, “पागल हो गया.” सलमान के तेवर देखकर मौके पर मौजूद फोटोग्राफर्स तुरंत उनसे माफी मांगने लगे. सोशल मीडिया पर कई लोग सलमान का समर्थन करते नजर आए और कहा कि अस्पताल जैसी जगह पर सितारों को भी निजी स्पेस मिलना चाहिए. वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि सेलिब्रिटीज की जिंदगी हमेशा कैमरों के बीच रहती है, इसलिए ऐसी स्थितियां आम हो चुकी हैं.

माहिरा खान के पोस्ट ने बढ़ाई चर्चा

Latest and Breaking News on NDTV

इस विवाद के बीच माहिरा खान का नाम भी अचानक चर्चा में आ गया. खबरों के मुताबिक माहिरा ने सलमान का वही वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया. हालांकि भारत में उनका पोस्ट दिखाई नहीं दे रहा, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल स्क्रीनशॉट्स में उनका रिएक्शन साफ नजर आया. माहिरा ने वीडियो के साथ लिखा, “यार सल्लू.” बस इसी एक लाइन ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी. फैंस दोनों सितारों की पुरानी बॉन्डिंग को याद करने लगे और पोस्ट पर तरह-तरह के रिएक्शन देने लगे.

सोशल मीडिया पर सलमान ने दिया जवाब

वीडियो वायरल होने के बाद सलमान ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने लिखा कि अगर किसी का अपना अस्पताल में हो तो उस वक्त कैमरे सामने आना किसी को भी परेशान कर सकता है. एक पोस्ट में उन्होंने सवाल किया, “पिक्चर जरूरी है या जिंदगी.” वहीं दूसरे पोस्ट में उन्होंने यह भी कहा कि उम्र बढ़ने के बावजूद वो गलत बात के खिलाफ खड़ा होना नहीं भूले हैं. सलमान के इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई है. कई लोग अभिनेता के पक्ष में बोल रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स पैपराजी और सितारों के रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: करिश्मा कपूर के 16 साल के बेटे की 5 फोटो, दिखने लगी है संजय कपूर की झलक, पिता से थी खास बॉन्डिंग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com