नई दिल्ली:
बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस हैं जो एक या दो सुपरहिट फिल्में कर अचानक फिल्मी दुनिया से गायब हो गईं या फिर कुछ ही फिल्मों में नजर आईं. ऐसी ही हीरोइनों में नाम शामिल है एक्ट्रेस जरीन खान का. जरीन खान ने यूं तो सलमान खान जैसे सुपरस्टार के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की लेकिन इसके बाद जरीन फिल्मों में ज्यादा नजर नहीं आई. लेकिन उनके फिल्मों न आने या फिल्मी इवेंट में नजर न आने की वजह पर्सनल नहीं थी. जरीन खान ने खुलासा किया है कि दरअसल उनके मोटापे की वजह से उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गईं थीं. जरीन खान ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि इंडस्ट्री भले ही दिखाए न लेकिन बॉलीवुड में एक्ट्रेस के चुनाव के लिए शारीरिक मापदंड काफी अहमियत रखते हैं.
यह भी पढ़ें: वकील बन गए हैं क्रिकेटर श्रीसंत, 6 अक्टूबर को केस लड़ते आएंगे नजर!
सलमान खान की फिल्म 'वीर' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली जरीन खान ने बीबीसी को दिए अपने इंटरव्यू में कहा, 'करियर की शुरुआत में दिक्कतें हुईं. सलमान खान के साथ मुझे ड्रीम डेब्यू जरूर मिला पर मेरा संघर्ष पहली फिल्म के बाद शुरू हुआ. मुझसे कहा गया कि मैं एक दूसरी सक्सेसफुल एक्ट्रेस की तरह दिखती हूं. लेकिन मेरा वजन बहुत ज्यादा है.'
यह भी पढ़ें: 'अक्सर 2' के ट्रेलर में बोल्डनेस का तड़का लगा रहीं जरीन खान, देखें VIDEO
बता दें कि जरीन खान जल्द ही नई फिल्म 'अक्सर 2' में नजर आने वाली हैं. निर्देशक अनंत महादेवन की यह फिल्म 6 अक्टूबर को रिलीज हो रही है. जरीन ने अपने इस इंटरव्यू में कहा, 'मेरा वजन नेशनल ईशू बन गया था. मुझे हर तरफ से आलोचना ही मिल रही थी. मैं कैसी दिखती हूं? कैसे कपड़े पहनती हूं? मेरा घर से निकलना मुश्किल हो गया था. मुझे पता था की अगर कही फोटो खिंच जाएगी तो सिर्फ आलोचना ही होगी. मैं डिप्रेस नहीं हो सकती थी. मैंने अपने आप को संभाला क्योंकि मुझपर घर की जिम्मेदारी थी.'
यह भी पढ़ें: OMG! इस फोबिया की शिकार हैं ‘अक्सर-2’ की एक्ट्रेस जरीन खान
फिल्म 'वीर' के बाद जरीन खान एक बार फिर सलमान खान की फिल्म 'रेडी' के गाने 'करेक्टर ढीला है' में नजर आई थीं. जरीन ने माना कि इस गाने ने उन्हें फिर से इंडस्ट्री में काम दिलाना शुरू किया. उन्होंने कहा, 'इंडस्ट्री में बहुत सारे लोग 'बॉडी शेमिंग' पर बोलते हैं पर वही लोग अपनी फिल्म में आपको कास्ट नहीं करते, क्योंकि उनके हिसाब से आपकी बॉडी परफेक्ट नहीं है. दुख की बात है कि लोग यहां आपको आपकी एक्टिंग से नहीं बल्कि वजन पर आपका हुनर आंकते हैं.' जरीन ने कहा कि उनके शरीर की वजह से ही वो 'ए' ग्रेड फिल्मों का हिस्सा नहीं बन पाई.
VIDEO: अपनी दो हीरोइनों सोनाक्षी-जरीन के बीच फंसे सलमान खान
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Zareen Khan