Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Full Movie: जमाने बदल जाएं, पीढ़ियां बदल जाएं लेकिन सास बहू की कहानी और तू तू मैं मैं कभी पुराने नहीं होते. इन दोनों की तकरार, इन दोनों का प्यार हमेशा ही दिल जीत लेता है. टेलीविजन पर कुछ साल पहले आने वाला शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी की जबरदस्त कामयाबी इस बात की गवाह भी रही है. ये सीरियल कई साल तक टीआरपी में टॉप पर रहा. भोजपुरी फिल्म इंड्स्ट्री ने सास भी कभी बहू थी टाइटल की फिल्म बनाई और इसने यूट्यूब पर जमकर धूम मचा रखी है. यूट्यूब पर तो इस फिल्म को देखने वालों की कोई कमी नहीं है. महज तीन ही महीने में ये फिल्म कई मिलियन हिट्स हासिल कर चुकी है.
भोजपुरी फिल्म सास भी कभी बहू थी को यूट्यूब पर बी4यू भोजपुरी नाम के चैनल पर देखा जा सकता है. भोजपुरी मूवी सास भी कभी बहू थी 29 जून को यूट्यूब पर रिलीज हुई थी. इतने कम समय में फिल्म ने यूट्यूब पर जबरदस्त हिट्स हासिल कर लिए हैं. इस फिल्म को अब तक 44 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस भोजपुरी फिल्म को फैन्स का जदबरदस्त प्यार मिल रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सास भी कभी बहू थी फुल मूवी
भोजपुरी फिल्म सास भी कभी बहू थी के नाम से ही समझा जा सकता है कि फिल्म की कहानी कैसी होगी. फिल्म की कहानी सास और बहू के बीच की है. सास बहू के रिश्ते के जितने फ्लेवर हो सकते हैं. वो सब इस फिल्म में साफ दिखाई देते हैं. कभी सास और बहू एक दूसरे से तकरार करती दिखती हैं कभी प्यार करती दिखती हैं तो कभी रिश्ते में तल्खी भी नजर आती है. फिल्म के लीड रोल्स में संचिता बनर्जी और आदित्य ओझा दिखाई देते हैं. इसके अलावा किरण यादव, संजय पांडेय, प्रकाश जैस, श्वेता वर्मा भी हैं. फिल्म का निर्देशन अजय कुमार झा ने किया है जबकि म्यूजिक ओम झा का है जबकि गीत अरविन्द तिवारी के हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं