- 7 फरवरी को होता है रोज़ डे
- शुरू हो चुका है वैलेंटाइन वीक
- 14 फरवरी को है वैलेंटाइन्स डे
वैलेंटाइन्स डे 14 फरवरी (Valentine's Day 14 February) को है लेकिन वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) शुरू हो चुका है. आज रोज डे (Rose Day) है. बॉलीवुड की फिल्मों में गुलाब (Rose) का अपना महत्व है और हर सुपरस्टार कभी न कभी रोज डे पर अपनी हीरोइन को इम्प्रेस करते हुए फिल्मों में देखा जा सकता है. गुलाब (Rose) का फूल इश्क के इजहार का सबसे पॉपुलर और शानदार तरीका माना जाता है, और बॉलीवुड फिल्मों में तो गुलाब (Rose) के ऊपर कई सॉन्ग भी बने हुए हैं. 'नवरंग' फिल्म का सॉन्ग 'तुम सैयां गुलाब के फूल' में प्रेम का अलग ही रंग देखने को मिलता है, वहीं 'मिले न फूल तो कांटों से दोस्ती (Friendship) कर ली' जैसे सॉन्ग हैं, जो टूटे दिल के दर्द को बयान करते हैं. रोज़ डे 2019 (Rose Day 2019) पर उर्दू के मशहूर शायरों की ऐसी ही शायरी जिनमें फूलों के साथ ही कांटों का भी जिक्र है क्योंकि फूल तक पहुंचने के लिए कांटे से ही होकर गुजरना पड़ता है. Valentine's Day 2019 के मौके पर कुछ ऐसी ही चुनींदा शायरी जो इश्क के साथ ही फूल और कांटों के रिश्ते को बयान करती है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
आम्रपाली दुबे का डांस YouTube पर हुआ सुपरहिट, Video ने उड़ाया गरदा
वैलेंटाइन वीक (Velentine Week) की शुरुआत 7 फरवरी से होती है. फर्स्ट डे रोज़ डे (Rose Day) होता है. प्रपोज डे (Propose Day) 8 फरवरी को होता है. चॉकलेट डे (Chocolate day) 9 फरवरी, टेडी डे (Teddy Day) 10 फरवरी, प्रॉमिस डे (Promise Day) 11 फरवरी, हग डे (Hug Day) 12 फरवरी, किस डे (Kiss Day) 13 फरवरी और 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे (Valentine's Day) आता है.
सारा अली खान ने 'आंख मारे' पर डांस से हिला दिया स्टेज, Video ने मचाई धूम
Rose Day 2019 के मौके पर 'गुलाब' नहीं 'कांटों' पर ये है मशहूर शायरी...
अगरचे फूल ये अपने लिए ख़रीदे हैं
कोई जो पूछे तो कह दूंगा उस ने भेजे हैं
इफ्तिखार नसीम
कांटों से दिल लगाओ जो ता-उम्र साथ दें
फूलों का क्या जो सांस की गर्मी न सह सकें
अख्तर शीरानी
लोग कांटों से बच के चलते हैं
मैंने फूलों से जख्म खाए हैं
अज्ञात
फूलों की ताज़गी ही नहीं देखने की चीज़
कांटों की सम्त भी तो निगाहें उठा के देख
असअ'द बदायुनी
हम ने कांटों को भी नरमी से छुआ है अक्सर
लोग बेदर्द हैं फूलों को मसल देते हैं
अज्ञात
आज भी शायद कोई फूलों का तोहफा भेज दे
तितलियां मंडला रही हैं कांच के गुल-दान पर
शकेब जलाली
कुछ ऐसे फूल भी गुजरे हैं मेरी नजरों से
जो खिल के भी न समझ पाए जिंदगी क्या है
आजाद गुलाटी
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं