विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2020

KGF स्टार यश ने रवीना टंडन के पोस्ट पर किया रिएक्ट, बोले-'चीज बड़ी है मस्त-मस्त'

केजीएफ (KGF) के सुपरस्टार यश ने रवीना टंंडन (Raveena Tandon) के पोस्ट पर कमेंट किया है, उन्होंने पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए ये लिखा है.

KGF स्टार यश ने रवीना टंडन के पोस्ट पर किया रिएक्ट, बोले-'चीज बड़ी है मस्त-मस्त'
रॉकिंग स्टार यश (Yash) ने किया रवीना टंडन (Raveena Tandon) के पोस्ट पर कमेंट
  • रवीना टंडन और यश का वीडियो हुआ वायरल
  • यश ने रवीना के पोस्ट पर किया कमेंट
  • 'केजीएफ पार्ट 2' में नजर आएंगी रवीना टंडन
नई दिल्ली:

कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) 'केजीएफ (KGF)' के दूसरे पार्ट में एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं. फिल्म में रवीना पुलिसकर्मी रमिका सेन के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म में स्वागत करते हुए यश ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "रमिका सेन भले ही रॉकी के क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकती हैं, लेकिन रवीना (Raveena Tandon Instagram) मैम का यश के गृहनगर में बेहद स्वागत है. आपके फिल्म में शामिल होने से बहुत खुशी हुई मैम. चलिए विस्फोट करते हैं."

कृष्णा श्रॉफ ने बॉयफ्रेंड संग कुछ इस अंदाज में मनाया 'वैलेंटाइन्स डे', Photos हो रही हैं वायरल

वहीं रवीना (Raveena Tandon Video) ने भी यश के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. अभिनेत्री ने बुमरैंग वीडियो साझा किया है, जिसमें दोनों लुक देते नजर आ रहे हैं. पोस्ट के कैप्शन में रवीना ने लिखा, "जब लुक भी जान ले सकता है..डेथ वारंट जारी हो चुका है." वहीं अभिनेत्री के पोस्ट पर यश ने फिल्म 'मोहरा (Mohra)' के लोकप्रिय गाने के बोल कमेंट करते हुए लिखा, "ये वारंट चीज है बड़ी मस्त-मस्त, लेकिन फिर भी रॉकी की अनुमति की जरूरत है."

Goa Beach के बाद फिर रिलीज हुआ नेहा कक्कड़ का गाना, यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड कर रहा है Video

बता दें, 'केजीएफ (KGF)' में यश की सबसे सफल फिल्मों में से एक है. फिल्म की 1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म में यश ने रॉकी का किरदार निभाया था जिसका उद्देश्य दुनिया और सोने की खान जीतना है. वहीं अब 'केजीएफ' का पार्ट 2 जल्द ही आने वाला है. फिल्म की शूटिंग चल रही है. फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है और उनके फैन्स को खूब पसंद भी आया था. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raveena Tandon, Rocking Star Yash, Yash Reacted On Raveena Tandon Post, Yash And Raveena Tandon Video, Yash And Raveena Tandon Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com