बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के वकील ने सोमवार को बिहार पुलिस के दावों से इंकार किया कि वह 'लापता' है और कहा कि अभिनेता मित्र सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उसे अभी तक कोई समन प्राप्त नहीं हुआ है. बिहार पुलिस ने पिछले हफ्ते राजपूत को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में चक्रवर्ती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा था कि रिया चक्रवर्ती कहीं चली गई हैं और उनका पता नहीं चल रहा है.
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के पिता के. के. सिंह ने रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. बिहार पुलिस ने कहा कि वह चक्रवर्ती का पता नहीं लगा सकी है. बहरहाल, उनके वकील सतीश मानशिंदे ने बयान जारी कर कहा, 'बिहार पुलिस का यह कहना कि रिया चक्रवर्ती लापता है, सही नहीं है. अभी तक उसे बिहार पुलिस से कोई नोटिस या समन नहीं मिला है.' मानशिंदे ने कहा कि चक्रवर्ती का बयान मुंबई पुलिस दर्ज कर चुकी है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बयान में कहा गया है, 'उसे जब भी और जैसे भी कहा गया उसने पुलिस के साथ सहयोग किया है.' मानशिंदे ने बयान में कहा कि मामले की जांच का अधिकार बिहार पुलिस को नहीं है और इसलिए रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मामले को मुंबई स्थानांतरित करने का आग्रह किया है. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का 14 जून को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में निधन हो गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं