विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2020

रश्मि देसाई ने सनफ्लावर ड्रेस में शेयर की तस्वीरें, Photos देख आप भी कहेंगे Wow

रश्मि देसाई (Rashami Desai) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, इन तस्वीरों में एक्ट्रेस सनफ्लावर ड्रेस में नजर आ रही हैं.

रश्मि देसाई ने सनफ्लावर ड्रेस में शेयर की तस्वीरें, Photos देख आप भी कहेंगे Wow
रश्मि देसाई (Rashami Desai) ने शेयर की सनफ्लावर ड्रेस में तस्वीरें
  • रश्मि देसाई की फोटो हुई वायरल
  • एक्ट्रेस ने शेयर की सनफ्लावर ड्रेस में तस्वीरें
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है Photos
नई दिल्ली:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही हैं. उनकी फोटो हो या वीडियो, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी होते हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में रश्मि (Rashami Desai Instagram) सनफ्लावर ड्रेस में नजर आ रही हैं. रश्मि देसाई इन तस्वीरों में क्रॉप टॉप के साथ व्हाइट कलर की स्कर्ट पहनी हुई है. एक्ट्र की इन तस्वीरों पर  फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 


एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai Photos) ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "आपकी दिशा आपकी स्पीड से ज्यादा महत्वपूर्ण है." रश्मि देसाई ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक और फोटो शेयर किया है. इस तस्वीर में एक्ट्रेस पिंक कलर के आउटफिट पहने नजर आ रही हैं. तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "स्टे वंडरफुल."

रश्मि देसाई (Rashami Desai) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार नागिन 4 में अहम भूमिका निभाती हुई दिखाई दी थीं. नागिन 4 में भी रश्मि देसाई ने अपने किरदार से लोगों का खूब दिल जीता था. रश्मि देसाई इससे पहले बिग बॉस 13 में नजर आई थीं. बिग बॉस के घर में रहते हुए भी एक्ट्रेस ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. बता दें कि रश्मि देसाई ने टीवी सीरियल उतरन से तपस्या के रूप में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई थी. इसके बाद वह दिल से दिल तक में भी नजर आईं.


 

लेखक के बारे में
img
प्रतिभा गौड़
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashami Desai, Rashami Desai Photos, Rashami Desai Photos In Sunflower Dress, Rashami Desai Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com