विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2021

Ranu Mondal Video: रानू मंडल ने खाना बनाते हुए छेड़े जादुई सुर, दिल छू लेगा यह वीडियो

रानू मंडल एक ऐसा नाम है जो एक समय पूरे देश में गूंजा था. रानू मंडल के सुरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाकर रख दिया था और करोड़ों दिलों में जगह बना ली थी. देखें उनका यूट्यूब वीडियो.

Ranu Mondal Video: रानू मंडल ने खाना बनाते हुए छेड़े जादुई सुर, दिल छू लेगा यह वीडियो
रानू मंडल का खाना बनाते हुए वीडियो
नई दिल्ली:

रानू मंडल एक ऐसा नाम है जो एक समय पूरे देश में गूंजा था. रानू मंडल के सुरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाकर रख दिया था और करोड़ों दिलों में जगह बना ली थी. रानू मंडल पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर की आवाज में गाना गाती थीं और एक वायरल वीडियो ने उन्हें रातोरात स्टार बना दिया था. रानू मंडल का एक वीडियो यूट्यूब पर पांच लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है जिसमें वह बंगाली यूट्यूबर के साथ चिकन बनाते हुए नजर आ रही हैं 

रानू मंडल इस वीडियो में न सिर्फ यूट्यूबर के साथ खाना बनाती नजर आ रही हैं बल्कि वह अपनी जिंदगी के बारे में भी बात कर रही हैं. इसके साथ ही वह अपने सुरों के तार भी छेड़ रही हैं. बता दें कि रानू मंडल हिमेश रेशमिया के सॉन्ग 'तेरी मेरी कहानी' में भी अपनी आवाज दे चुकी हैं.

कुछ समय पहले ही रानू मंडल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह सुपरहिट सॉन्ग 'मणिके मागे हिथे' गा रही हैं. रानू मंडल के इस सॉन्ग ने सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचाया था, और फैन्स का दिल जीता था. बता दें कि रानू मंडल पर एक बायोपिक भी बनने जा रही है. इस फिल्म का नाम 'मिस रानू मारिया' होगा और इसका डायरेक्शन ऋषिकेश मंडल करेंगे. फिल्म में रानू मंडल का रोल मशहूर एक्ट्रेस इशिका डे निभाने वाली हैं.

Sooryavanshi Review: मसाला एंटरटेनर है अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की सूर्यवंशी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranu Mondal, Ranu Mondal Song, Ranu Mondal Video, Ranu Mondal Cooking Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com