विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2022

रानू मंडल पर चढ़ा पुष्पा के अल्लू अर्जुन का खुमार, श्रीवल्ली गाने पर करने लगीं स्टेप्स तो हंस हंस कर लोट पोट हुए फैंस

श्रीवल्ली गाने पर रानू मंडल अजाबो गरीब डांस करती दिखीं. सोशल मीडिया पर रानू मंडल (Ranu Mondal) का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

रानू मंडल पर चढ़ा पुष्पा के अल्लू अर्जुन का खुमार, श्रीवल्ली गाने पर करने लगीं स्टेप्स तो हंस हंस कर लोट पोट हुए फैंस
रानू मंडल ने किया श्रीवल्ली सॉन्ग पर डांस
नई दिल्ली:

साउथ के फिल्मस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म पुष्पा: द राइज (Pushpa The Rise) का सॉन्ग श्रीवल्ली का खुमार इन दिनों रातों रात स्टार बनी रानू मंडल के भी सिर चढ़ कर बोल रहा है. श्रीवल्ली गाने पर वह अजाबो गरीब डांस करती दिखीं. सोशल मीडिया पर रानू मंडल (Ranu Mondal) का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. उनके इस डांस को देख कर यूजर्स हंस हंस कर लोट पोट हो रहे हैं.

रानू मंडल इस वीडियो में एक लकड़ी लेकर डांस करती दिख रही हैं. उन्होंने कपड़े भी बेहद अजीब से पहने हुए हैं. ब्लू टीशर्ट और लुंगी स्टाइल स्कर्ट में वह काफी फनी डांस स्टेप्स करती दिख रही हैं. एक यूजन ने इस वीडियो पर लिखा है, अब ये देखना पड़ेगा. अच्छा है मैं अंधा हूं. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, इसमें डांस कहां है. रानू के इस फनी डांस स्टेप्स  को देख कर सभी हंस रहे हैं. 

 बता दें कि रेलवे प्लेटफॉर्म पर गाना गाने वालीं रानू मंडल रातों- रात सोशल मीडिया स्टार बन गई थीं. लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' को गाते हुए लोगों ने रानू मंडल को सुना. उनका वीडियो वायरल हो गया. उन्हें सुनकर संगीतकार और गायक हिमेश रेशमिया ने अपनी फिल्म के एक गाने में उन्हें मौका दिया. हालांकि बाद में उनका स्टारडम खत्म हो गया और वापस उसी स्थिति में आ गईं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब बांग्ला में रानू मंडल की बायोपिक बन रही है. 

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले आए नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranu Mandal, Ranu Mandal Bollywood, Ranu Mandal Song, Ranu Mondal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com