आलिया भट्ट इन दिनों कश्मीर की शूटिंग में बिजी हैं, जिसका जिक्र हाल ही में रणबीर कपूर अपनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन में करते हुए नजर आए थे. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया था कि राहा मां के साथ शूटिंग पर गई हैं. इसी बीच राहा के साथ रणबीर कपूर स्पॉट हुए हैं, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं.
राहा के जन्म के बाद आलिया भट्ट अपने पहले शूट पर हैं. दरअसल, वह करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग करने कश्मीर में पहुंची हैं. वहीं शूटिंग के लिए उनकी बेटी राहा उनके साथ गई थीं. लेकिन कुछ देर पहले वह रणबीर कपूर के साथ निजी हवाई अड्डे पर स्पॉट हुई हैं. इस दौरान एक्टर बिन्नी टोपी के साथ एक काले रंग की जैकेट में नजर आ रहे हैं. जबकि राहा को एक पिंक कलर की ड्रैस में देखा जा सकता है. इतना ही नहीं वीडियो में वह डैडी की बाहों में सोती हुई दिख रही हैं. इस वीडियो पर फैंस हार्ट इमोजी शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बता दें, रणबीर कपूर इन दिनों श्रद्धा कपूर के साथ अपनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' की रिलीज की तैयारी मैं बिजी हैं. वहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग भी खुल चुकी है. हालांकि इस बिजी वक्त में भी वह बेटी राहा के बारे में बात करते हुए नजर आए थे. वहीं उन्होंने पत्नी औऱ बेटी को मिस करने की बात भी कही थी. इसके अलावा उन्होंने राहा की स्माइल का भी जिक्र किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं