विज्ञापन
This Article is From Apr 25, 2018

बीच ग्राउंड पर अचानक डांस करने लगे रणबीर कपूर और अभिषेक बच्चन, बार-बार देखा जा रहा Video

रणबीर कपूर का एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह फुटबॉल ग्राउंड पर अचानक डांस करते दिखाई दे रहे हैं.

बीच ग्राउंड पर अचानक डांस करने लगे रणबीर कपूर और अभिषेक बच्चन, बार-बार देखा जा रहा Video
फुटबॉल मैच के दौरान अभिषेक बच्चन और रणबीर कपूर का डांस.
  • सोशल मीडिया पर वायरल रणबीर-अभिषेक का वीडियो
  • काला चश्मा.. गाने पर किए कजरारे के स्टेप्स...
  • फुटबॉल ग्राउंड पर खूब जमी इनकी जोड़ी
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है. उनकी आगामी फिल्म 'संजू' का टीजर सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर वायरल हो चुका है. फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद भी किया जा रहा है. इसी बीच रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह फुटबॉल ग्राउंड पर अचानक डांस करते दिखाई दे रहे हैं. वायरल होते इस वीडियो में रणबीर कपूर के साथ अभिषेक बच्चन और एक अन्य शख्स दिख रहा है.

Sanju Teaser: यू-ट्यूब पर छाए रणबीर कपूर, डेढ़ करोड़ बार देखा गया 'संजू' का टीजर

रणबीर कपूर और अभिषेक बच्चन हाल ही में एक चैरिटी फुटबॉल मैच के लिए सिंगापुर गए थे. इस दौरान मैदान में अचानक इन्होंने डांस कर फैन्स को चौंकाया. वीडियो में कैटरीना कैफ की फिल्म 'बार बार देखा' का गाना काला चश्मा सुनाई दे रहे है. लेकिन रणबीर और अभिषेक के डांस स्टेप को देखकर ऐसा लगता है कि दोनों फिल्म 'बंटी और बबली' के गाने कजरारे-कजरारे पर थिरक रहे हैं. 

'रॉकी' से लेकर जेल से रिहा होने तक, 'संजू' में ये 6 किरदार क्यों हैं बेहद खास
इस बारे में अभिषेक ने लिखा कि उन्हें और रणबीर को एक ही डांस स्टेप आता है.
खैर गाना जो भी हो, लेकिन स्टार्स की ट्वीनिंग दर्शकों को हैरान करने के लिए काफी है. मामूल हो कि रणबीर कपूर और अभिषेक बच्चन दोनों को फुटबॉल से बेहद लगाव है. अक्सर दोनों को मुंबई में साथ खेलते हुए देखा जाता है. बता दें, इन दिनों रणबीर कपूर 'संजू' के प्रमोशन और अभिषेक बच्चन फिल्म 'मनमर्जियां' में व्यस्त हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranbir Kapoor, Abhishek Bachchan, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com