बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' के बाहर बने रैम्प को आख़िरकार मुंबई महानगरपालिका के कर्मचारियों ने तोड़ ही दिया। सुबह सात बजे बीएमसी कर्मचारी पूरे दल-बल के साथ बांद्रा पहुंचे और रैम्प तोड़ने का काम शुरू कर दिया।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बड़ी तादाद में पुलिसवाले भी तैनात किए गए थे। 'मन्नत' के आसपास रहने वाले लोगों ने कई बार इस रैम्प के खिलाफ बीएमसी से शिकायत की थी, मामला बॉम्बे हाईकोर्ट तक भी गया।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पिछले दिनों बीजेपी सांसद पूनम महाजन ने भी इस मुद्दे पर बीएमसी कमिश्नर को ख़त लिखकर रैम्प को तोड़ने की मांग की थी। पिछले हफ्ते बीएमसी ने किंग खान को नोटिस दिया था और रैंप तोड़ने के लिए 7 दिन का वक्त दिया था। नोटिस में कहा गया था कि शाहरूख खुद इस अवैध निर्माण को तोड़ दें। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो बीएमसी कार्रवाई करते हुए उस रैंप को तोड़ देगी।
मुंबई के बांद्रा इलाके में 'मन्नत' से सटी सड़क पर शाहरूख ने अपनी वैनिटी वैन खड़ी करने के लिए रैंप बना रखा था। इसके चलते आम लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ख़ासकर सितंबर के महीने में जब माउंट मेरी चर्च जाने के लिए बड़ी तादाद में श्रद्धालु इस सड़क का इस्तेमाल करते हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं