विज्ञापन

AI नहीं है Ramayana के टीजर में दिखा नीली पगड़ी वाला शख्स, एक्टर ने खुद बताया क्या है सच

रामायण टीजर में एक सीन जिसमें श्रीराम को अयोध्या में फूलों की पंखुड़ियों के बीच चलते हुए दिखाया गया है, सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. दर्शकों ने बताया कि बैकग्राउंड में मौजूद एक एक्टर की पगड़ी का रंग एक वाइड शॉट में नीला दिख रहा था, जो क्लोज-अप शॉट में बदलकर पर्पल हो गया.

AI नहीं है Ramayana के टीजर में दिखा नीली पगड़ी वाला शख्स, एक्टर ने खुद बताया क्या है सच
AI नहीं है Ramayana के टीजर में दिखा नीली पगड़ी वाला शख्स
नई दिल्ली:

रणबीर कपूर की मोस्ट एवेटेड फिल्म रामायण के टीजर सामने आने के बाद से ही इसे लेकर लोगों में बज बना हुआ है. टीजर के एक सीन ने ऑनलाइन अटकलों का जन्म दे दिया है. इस सीन में  रणबीर कपूर को श्रीराम के रूप में भीड़ के बीच से चलते हुए दिखाया गया है. कई लोगों ने टीजर देखने के बाद सोशल मीडिया पर ऐसा कहा कि इस सीन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल हुआ है. ऐसा तब हुआ जब दर्शकों ने देखा कि बैकग्राउंड में मौजूद एक एक्टर की पगड़ी का रंग अलग-अलग शॉट्स में बदल रहा था.

कौन सा है वो सीन

टीजर में एक सीन जिसमें श्रीराम को अयोध्या में फूलों की पंखुड़ियों के बीच चलते हुए दिखाया गया है, सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. दर्शकों ने बताया कि बैकग्राउंड में मौजूद एक एक्टर की पगड़ी का रंग एक वाइड शॉट में नीला दिख रहा था, जो क्लोज-अप शॉट में बदलकर पर्पल हो गया. यह विजुअल गड़बड़ी तेजी से वायरल हो गई, और कई यूजर्स ने दावा किया कि भीड़ वाला यह सीन शायद AI क्रिएटेड है.

सामने आया नीली पगड़ी वाला एक्टर

लेकिन अब वह एक्टर सामने आ गया है, जो इस सीन में नजर आ रहा है. इस एक्टर का नाम साकेत पटेल है. साकेत ने एक वीडियो मैसेज के जरिए इन दावों का जवाब दिया. उन्होंने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा, "मैं साकेत पटेल हूं, मैं एक एक्टर हूं और मेरा यकीन कीजिए, मैं AI नहीं हूं."

साकेत पटेल ने जोर देकर कहा कि यह सीन असली लोगों और असली सेट का इस्तेमाल करके फिल्माया गया था. उन्होंने कहा, "लोगों को पूरा यकीन हो गया है कि मैं AI से बनाया गया हूं. मैंने दो साल पहले इसकी शूटिंग की थी, जिसमें असली भीड़, असली सेट, मैं खुद और मेरे सामने असली रणबीर कपूर थे."

ऑनलाइन मिल रहे रिएक्शन्स पर कमेंट करते हुए, एक्टर ने आगे कहा, "2026 में, अगर कोई चीज बहुत अच्छी दिखती है, तो लोग उसे नकली कहने लगते हैं." साकेत ने यह वीडियो इंस्टाग्राम और X पर पोस्ट किया, जिसके साथ उन्होंने एक कैप्शन लिखा: "नमस्ते, मैं साकेत पटेल हूं - वह 'नीली पगड़ी वाला आदमी' AI नहीं है. असली शूटिंग, असली लोग, असली मेहनत. शायद अब समय आ गया है कि हम हर चीज पर सवाल उठाने के बजाय काम की सराहना करें. फिल्ममेकिंग में लगने वाली मेहनत का सम्मान करें."

दिवाली पर रिलीज होगी रामायण पार्ट 1

रामायण को कथित तौर पर 4,000 करोड़ रुपये के बजट पर बनाया गया है. फिल्म दिवाली पर रिलीज होने जा रही है. यह फिल्म ए. आर. रहमान और ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस जिमर के बीच पहला कोलेबोरेशन है. साई पल्लवी, रवि दुबे, यश और सनी देओल फिल्म में नजर आएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Blue Turban Man In The Ramayana, Ramayana, Saket Patel, Saket Patel News, Ramayanam Budget
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com