विज्ञापन

राजपाल यादव पर इस फिल्म की शूटिंग के दौरान टूटा था दुखों का पहाड़, पिता की हुई मौत फिर भी करते रहे कॉमेडी

भूत बंगला रिलीज होने को तैयार है, जिसमें अक्षय कुमार के अलावा राजपाल यादव, असरानी और परेश रावल जैसे किरदार नजर आने वाले हैं. 

राजपाल यादव पर इस फिल्म की शूटिंग के दौरान टूटा था दुखों का पहाड़, पिता की हुई मौत फिर भी करते रहे कॉमेडी
राजपाल यादव के पिता का हुआ भूत बंगला की शूटिंग के दौरान निधन
नई दिल्ली:

कॉमेडी के दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में फंसे हैं, जहां कोर्ट ने अगली सुनवाई तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया है. वहीं, अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म भूत-बंगला के प्रमोशन में भी जुटे हैं, जो 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है, लेकिन 16 अप्रैल यानी आज प्री रिलीज शो शुरू हो जाएंगे.  पर क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के साथ अभिनेता की इमोशनल यादें जुड़ी हैं और इसी फिल्म के दौरान उन्हें बड़ा झटका भी लगा था. भूत-बंगला राजपाल यादव के लिए बहुत खास फिल्म है क्योंकि सालों बाद उन्हें अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन के साथ काम करने का मौका मिला, लेकिन उसी फिल्म की शूटिंग के समय वे इमोशनली कमजोर महसूस करने लगे थे.

भूत बंगला की शूटिंग के दौरान पिता हुए थे अस्पताल में एडमिट

ऐसा इसलिए क्योंकि भूत-बंगला की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपने पिताजी को बीमारी से गुजरते हुए देखा और फिर उनका निधन हो गया. उन्होंने अपने हालिया यूट्यूब व्लॉग में खुलासा किया कि अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन के साथ शूटिंग करना ऐसा है कि भूख मिटती नहीं है बल्कि बढ़ जाती है. इसी फिल्म के दौरान मेरे पिता अस्पताल में भर्ती हुए थे. उनकी तबीयत बहुत गंभीर थी और दूसरी तरफ फिल्म की शूटिंग चल रही थी. 

ये भी पढ़ें- उस एक्ट्रेस की 7 फोटो, जिन्होंने देवर के साथ दी 14 हिट फिल्में, पति के साथ कभी नहीं किया काम, अब बेटियां भी फिल्मों में…

पिता के निधन के बाद सेट पर लौटे

उन्होंने आगे बताया, कुछ दिनों बाद पिताजी का निधन हो गया लेकिन फिर दोबारा शूटिंग पर आकर हंसी का माहौल और शूटिंग की. सेट पर कभी महसूस नहीं हुआ कि ऐसा कुछ हुआ है, क्योंकि सालों बाद अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन के साथ काम करने का मौका मिला था. 

प्रियदर्शन से ऐसी थी राजपाल यादव की पहली मुलाकात 

इससे पहले राजपाल यादव खुद खुलासा कर चुके हैं कि प्रियदर्शन ने पहली ही मुलाकात में उनके कपड़े फाड़ दिए थे. उन्होंने बताया था कि फिल्म जंगल के बाद प्रियदर्शन ने पहली बार मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन उस वक्त लगा था कि इतना बड़ा डायरेक्टर क्यों बुलाएगा, लेकिन फिर उन्होंने अपने ऑफिस बुलाया और शर्ट को आगे पकड़ा और फाड़ दिया. उन्होंने कहा कि प्लेन की तरह दोनों हाथ फैलाकर दौड़ें. पहले अजीब लगा लेकिन असल में वहीं मेरा किरदार था. 

ये भी पढ़ें- राजेश खन्ना का जिगरी यार, साथ किया 25 फिल्मों में काम, काका के दामाद अक्षय कुमार के साथ की 12 फिल्में

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com