विज्ञापन

9 करोड़ के चेक बाउंस केस का राजपाल यादव ने बताया असली सच, बोले- जेल पैसों की वजह से नहीं हुई, कहानी कुछ और है

राजपाल यादव ने कहा कि लोग इसे सिर्फ पैसों का मामला मान रहे हैं, जबकि उनके मुताबिक ये उससे कहीं ज्यादा बड़ा है. उनका कहना है कि इस केस के पीछे सिद्धांत और हालात जुड़े हुए हैं, जिन्हें बिना समझे ही उन्हें जज किया जा रहा है.

9 करोड़ के चेक बाउंस केस का राजपाल यादव ने बताया असली सच, बोले- जेल पैसों की वजह से नहीं हुई, कहानी कुछ और है
राजपाल यादव ने 9 करोड़ केस पर खुद दी सफाई

पिछले कुछ समय से 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस को लेकर राजपाल यादव का नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. ये मामला अब किसी से छुपा नहीं है और हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है. तिहाड़ जेल से लेकर कोर्ट तक की खबरों के बीच अब राजपाल यादव ने खुद सामने आकर इस पूरे विवाद पर अपनी बात रखी है और बताया है कि असल में ये मामला क्या है. राजपाल यादव ने कहा कि लोग इसे सिर्फ पैसों का मामला मान रहे हैं, जबकि उनके मुताबिक ये उससे कहीं ज्यादा बड़ा है. उनका कहना है कि इस केस के पीछे सिद्धांत और हालात जुड़े हुए हैं, जिन्हें बिना समझे ही उन्हें जज किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: राजेश खन्ना की हीरोइन ने जीनत अमान की एक्टिंग पर उठाया सवाल, बोली- उन्हें कोई अवॉर्ड नहीं, वो अच्छी एक्ट्रेस नहीं

क्या है पूरा मामला

ये मामला साल 2010 से जुड़ा है, जब राजपाल यादव ने अपनी फिल्म के लिए करीब 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे. 2012 में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, जिसके बाद वो रकम वापस नहीं कर पाए. मामला कोर्ट तक पहुंचा और 2018 में उन्हें चेक बाउंस केस में दोषी ठहराया गया. कोर्ट ने 6 महीने की सजा सुनाई. समय के साथ ये रकम बढ़कर करीब 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई.

जेल और जमानत की कहानी

फरवरी में पेमेंट नहीं कर पाने के बाद राजपाल यादव ने सरेंडर किया और उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया. हालांकि कुछ समय बाद उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई. कोर्ट ने जमानत के लिए 1.5 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया, जिसे उन्होंने पूरा किया. इसके बाद उन्हें राहत मिली और दिल्ली हाई कोर्ट ने साफ किया कि उन्हें दोबारा हिरासत में नहीं लिया जाएगा.

क्या बोले राजपाल यादव

हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान राजपाल यादव ने कहा कि लोगों को लगता है कि इतने बड़े एक्टर के लिए 5 करोड़ रुपये चुकाना मुश्किल नहीं होगा, लेकिन सच्चाई इससे अलग है. उन्होंने कहा कि अगर मामला सिर्फ 5 करोड़ का होता तो ये 2012 में ही खत्म हो जाता. उनके मुताबिक इस पूरे विवाद में उन्हें 17 से 22 करोड़ रुपये तक का नुकसान हुआ है. उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में हर फिल्म सफल नहीं होती और किसी फिल्म का फ्लॉप होना धोखाधड़ी नहीं होता.

सपोर्ट में उतरे सितारे

इस पूरे मामले में कई सेलेब्स भी राजपाल यादव के समर्थन में सामने आए हैं. कुछ लोगों का कहना है कि हर कहानी के दो पहलू होते हैं और बिना पूरी सच्चाई जाने किसी नतीजे पर पहुंचना सही नहीं है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajpal Yadav, Rajpal Yadav Cheque Bounce Case, Rajpal Yadav Debt, Rajpal Yadav News, Rajpal Yadav Debt Dispute
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com