विज्ञापन

20 साल की उम्र में राजपाल यादव बने थे दूल्हा, बेटी के जन्म के 15 मिनट बाद ही पत्नी का हुआ था निधन, पहले प्यार की जुदाई के गम में टूट गए थे कॉमेडियन

Rajpal Yadav First Wife: राजपाल यादव पर इस वक्त मुसीबतों का पहाड़ टूटा हुआ है. इंडियन में शानदार योगदान देने वाले एक्टर तिहाड़ में बंद में हैं.

20 साल की उम्र में राजपाल यादव बने थे दूल्हा, बेटी के जन्म के 15 मिनट बाद ही पत्नी का हुआ था निधन, पहले प्यार की जुदाई के गम में टूट गए थे कॉमेडियन
20 साल की उम्र में राजपाल यादव बने थे दूल्हा
नई दिल्ली:

Rajpal Yadav First Wife: बॉलीवुड के सबसे मजेदार कॉमेडियन एक्टर्स में से एक राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं. वह बैंक का लोन ना चुका पाने के चलते खुद को सरेंडर कर बैठे और तिहाड़ जेल में बंद हैं. इधर, एक-एक कर बॉलीवुड स्टार्स उनकी मदद कर औरों से भी मदद की अपील कर रहे हैं. कोरोना काल में देश के मसीहा बने सोनू सूद और म्यूजिक प्रोड्यूसर इंद्रजीत राव ने एक्टर की मदद के लिए एक कदम उठाया है. एक्टर पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है, जो वह चुका नहीं पाए हैं. यह पहली बार नहीं है जब एक्टर खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं. इससे पहले जब उनकी पहली पत्नी का देहांत हुआ था, तो वह पूरी तरह से टूट चुके थे.

20 की उम्र में हुई थी पहली शादी

एक इंटरव्यू में एक्टर ने अपनी पहली पत्नी के निधन और अपने हालातों के बारे में जिक्र किया था. राजपाल ने इस इंटरव्यू में बताया था कि वह महज 20 साल के थे, जब घरवालों ने उनकी शादी करवा दी थी. शादी के एक साल बाद उनके घर एक बेटी ने जन्म लिया था, लेकिन राजपाल यादव उस वक्त बुरी तरह टूट गये थे, जब बेटी को जन्म देने के 15 मिनट बाद उनकी पत्नी चल बसी थीं. एक्टर ने बताया था कि उनकी पत्नी ने उनसे कहा था कि 7 दिन बाद डिलीवरी होगी, लेकिन उस दिन एक्टर अपनी पत्नी की अर्थी भी उठाएंगे उन्होंने नहीं सोचा था. एक्टर को इस बात का ज्यादा दुख इसलिए भी था, क्योंकि पत्नी के इस नाजुक वक्त में वह शाहजहांपुर में शूटिंग कर रहे थे. राजपाल यह भी कहते हैं कि उनकी बेटी का घरवालों ने खूब ख्याल रखा.

फिर रचाई दूसरी शादी
एक्टर राजपाल यादव ने साल 2003 में राधा से शादी रचाई और एक बार उनकी जिंदगी में बहार आई और उनकी बेटी को मां मिल गई. राधा से एक्टर को दो बच्चे भी हुए. आज राजपाल के जेल जाने से उनकी पत्नी अकेली पड़ चुकी है. राधा से राजपाल की मुलाकात साल 2002 में कनाडा में हुई थी. एक्टर वहां फिल्म हीरो: लव स्टोरी ऑफ स्पॉई की शूटिंग कर रहे थे. कॉमन फ्रेंड के जरिए राजपाल की मुलाकात राधा से हुई. फिर दोनों कैलगरी शहर में एक कॉफी शॉप में मिले थे. 10 दिन की मुलाकात के बाद दोनों ने एक-दूजे को पसंद कर लिया था. शूटिंग पूरी होने के बाद राजपाल भारत लौट आए, लेकिन राधा से फोन पर बात करते रहे थे. दोनों में तकरीबन 10 महीने तक बात चलती रही और फिर शादी करने का फैसला लिया था. वहीं, 10 जून 2003 को राजपाल और राधा ने एक-दूजे से शादी रचा ली.

यह भी पढें:

Valentine Day पर स्मृति ईरानी ने 'सेल्फ लव' को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात, बोलीं- एक शांत प्रेम को चुनिए और

ढाई दशक तक कॉमेडी से दिलों पर किया राज, अमिताभ, सलमान, किंग खान और आमिर के साथ दी ब्लॉकबस्टर फिल्में, अब जेल में काट रहा है सजा, पहचाना ?

जब अमिताभ बच्चन ने की थी राजपाल यादव की तारीफ, 'अता पता लापता' इवेंट में एक्टर के स्ट्रगल के बारे में की थी बात



 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com