विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2020

राजपाल यादव करने बैठे थे हिसाब-किताब, तभी पत्नी का आया फोन और पीटने लगे सिर...देखें Video

राजपाल यादव (Rajpal Yadav) का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर फैन्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

राजपाल यादव करने बैठे थे हिसाब-किताब, तभी पत्नी का आया फोन और पीटने लगे सिर...देखें Video
राजपाल यादव (Rajpal Yadav) का वीडियो हुआ वायरल
  • राजपाल यादव करने बैठे थे हिसाब-किताब
  • इंस्टाग्राम पर शेयर किया है वीडियो
  • फैन्स इस वीडियो पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं
नई दिल्ली:

बॉलीवुड फिल्मों में अपनी कॉमेडी से दर्शकों को लोटपोट कर देने वाले एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) इन दिनों सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव हैं. वो नए-नए वीडियो शेयर कर फैन्स के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं. राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. राजपाल यादव ने इस वीडियो में फिर से अपनी कॉमिक टाइमिंग का परिचय दिया है. इस वीडियो को उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया है. राजपाल यादव के इस वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं.

सपना चौधरी ने स्टेज पर यूं किया नागिन डांस, शोरगुल से गूंज उठा स्टेडियम- देखें Video

राजपाल यादव (Rajpal Yadav) को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो अपनी पत्नी से परेशान नजर आ रहे हैं. पत्नी का फोन कटने पर वो राहत की सांस ले रहे हैं. इस वीडियो को उन्होंने लोगों को हंसाने के मकसद से बनाया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राजपाल यादव हिसाब-किताब में लगे हुए हैं, लेकिन तभी उनकी पत्नी-पत्नी का बार-बार फोन आने लगता है. इससे वो परेशान हो जाते हैं. राजपाल यादव ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा: "सब याद रहता है मुझे."

Bhojpuri Songs Video: खेसारी लाल यादव का होली सॉन्ग हुआ सुपरहिट, यूट्यूब पर गाने की धूम

राजपाल यादव (Rajpal Yadav) की कॉमेडी को लोग खूब पसंद करते हैं. उन्होंने भारतेंदु नाट्य अकादमी से एक्टिंग कोर्स किया था. इसके बाद वो दिल्ली के फेमस नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा चले गए थे. राजपाल यादव मुंबई में अपनी किस्मत आजमाने साल 1997 गए थे. फिल्मों में जाने से पहले उन्होंने दूरदर्शन के फेमस नाटक मुंगेरी का भाई नौरंगीलाल में भी काम किया था. राजपाल यादव ने अपनी शुरुआती फिल्मों में निगेटिव रोल में भी नजर आए थे. राजपाल यादव (Rajpal Yadav) को बॉलीवुड में 'हंगामा', 'चुप-चुप के', 'गरम मसाला', 'फिर हेरा फेरी', 'ढोल' और 'वक्त' जैसी फिल्मों में  शानदार कॉमेडी के लिए याद किए जाते हैं. राजपाल यादव ने फिल्म 'जंगल' में अपने निभाए गए निगेटिव रोल के लिए सैन्सूई स्क्रीन बेस्टर एक्ट का अवॉर्ड भी जीत चुके हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajpal Yadav, Rajpal Yadav Video, Rajpal Yadav Comedy, Rajpal Yadav Comedy Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com