विज्ञापन

जेल जा चुके राजपाल यादव को भूत बंगला में मिली सबसे कम फीस! को-स्टार अक्षय कुमार ने कहा- शॉर्टकट से पैसे...

Rajpal Yadav Fee For Bhoot Bangla: बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी जॉनर में धमाकेदार वापसी कर रहे हैं अपनी फिल्म ‘भूत बंगला’ के साथ. इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे.

जेल जा चुके राजपाल यादव को भूत बंगला में मिली सबसे कम फीस! को-स्टार अक्षय कुमार ने कहा- शॉर्टकट से पैसे...
Rajpal Yadav Fee For Bhoot Bangla: भूत बंगला प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी फिल्म

Rajpal Yadav Fee For Bhoot Bangla: बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी जॉनर में धमाकेदार वापसी कर रहे हैं अपनी फिल्म ‘भूत बंगला' के साथ. इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे. फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है. इसी बीच स्टार कास्ट की फीस को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसमें सबसे ज्यादा फीस अक्षय कुमार ने ली है, जबकि राजपाल यादव को सबसे कम भुगतान मिलने की खबर है.

अक्षय कुमार ने मारी बाज़ी, करोड़ों में फीस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में लीड रोल निभा रहे अक्षय कुमार ने करीब 50 करोड़ रुपये फीस ली है, जो फिल्म की कुल कास्ट में सबसे ज्यादा है. वहीं, क्लासिक एक्ट्रेस तब्बू को लगभग 2.5 करोड़ रुपये मिले हैं. दिग्गज कॉमेडियन परेश रावल को 2 करोड़ रुपये फीस दी गई है. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में दिवंगत अभिनेता असरानी भी नजर आएंगे, जिनकी फीस करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा, वामिका गब्बी को 3 करोड़ रुपये और बंगाली अभिनेता जिशु सेनगुप्ता को 1 करोड़ रुपये मिलने की खबर है.

राजपाल यादव को सबसे कम फीस, चर्चा में पुराना विवाद

इस पूरी स्टार कास्ट में सबसे कम फीस राजपाल यादव को मिली है, जो महज 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है. खास बात यह है कि राजपाल यादव पहले अपने एक कानूनी मामले में कुछ समय के लिए जेल भी जा चुके हैं, जिसके बाद उनकी इमेज और करियर पर असर पड़ा था. हालांकि, अपनी दमदार कॉमिक टाइमिंग से उन्होंने हमेशा दर्शकों का दिल जीता है और ‘भूत बंगला' में भी उनसे खास उम्मीदें हैं. अब देखना होगा कि कम फीस के बावजूद क्या वह अपने प्रदर्शन से फिल्म में सबसे ज्यादा छाप छोड़ पाते हैं या नहीं.

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार को राजपाल यादव से नहीं कोई हमदर्दी! जेल से निकलने के 40 दिन बाद दे डाली नसीहत, बोले- अगली बार...

अक्षय कुमार की राजपाल यादव को सलाह 

हाल ही में अक्षय कुमार ने कॉमेडियन-एक्टर राजपाल यादव के 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस पर खुलकर प्रतिक्रिया दी थी. फिल्म भूत बंगला के प्रमोशन के दौरान अक्षय ने साफ कहा कि उन्होंने पहले ही राजपाल को फिल्म प्रोड्यूस न करने की सलाह दी थी. अक्षय कुमार ने बताया कि उन्हें यह सीख दिग्गज अभिनेता असरानी से मिली थी. असरानी ने अपने जीवन के कठिन दौर का जिक्र करते हुए कहा था कि फिल्म प्रोड्यूस करना उनकी सबसे बड़ी गलती थी. इसी अनुभव के आधार पर अक्षय ने राजपाल यादव को भी समझाया कि एक्टर्स को प्रोडक्शन में हाथ डालने से पहले अच्छी समझ होनी चाहिए. उन्होंने कहा, “हम एक्टर हैं, और प्रोड्यूसर का काम अलग होता है. शॉर्टकट से पैसा कमाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.”

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com