विज्ञापन
This Article is From May 17, 2018

Video: Race 3 के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंची सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड, सबकी निगाहें उन्हीं पर टिकीं

सलमान खान की ‘रेस 3’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, और ट्रेलर को लेकर मिक्स रिस्पॉन्स आय़ा है. लेकिन जितना लोकप्रियता यह ट्रेलर बटोर रहा है, उससे ज्यादा सुर्खियां इसके ट्रेलर लॉन्च ने बटोरी.

Video: Race 3 के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंची सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड, सबकी निगाहें उन्हीं पर टिकीं
संगीता बिजलानी
  • ट्रेलर लॉन्च पर पहुंची संगीता
  • सलमान खान भी मौजूद
  • ईद पर होगी रिलीज 'रेस 3'
नई दिल्ली: सलमान खान की ‘रेस 3’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, और ट्रेलर को लेकर मिक्स रिस्पॉन्स आय़ा है. बेशक ट्रेलर में सलमान खान का एक्शन अंदाज नजर आ रहा है, और उनके साथ बॉबी देओल, अनिल कपूर, डेजी शाह, जैकलीन फर्नांडिस और साकिब सलीम जैसे सितारों की फौज भी है. लेकिन जितना लोकप्रियता यह ट्रेलर बटोर रहा है, उससे ज्यादा सुर्खियां इसके ट्रेलर लॉन्च ने बटोरी. जी हां, सलमान खान की फिल्म के इस ट्रेलर लॉन्च में जहां फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी, वहीं सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी इस मौके पर वहीं थीं.

सलमान खान ने खोला राज, 'रेस 3' में दिखेगी अमिताभ बच्चन और धमेंद्र की फिल्मों की झलक

पूर्व मॉडल और एक्ट्रेस इस मौके पर कमाल की लग रही थीं. बेशक मौका ट्रेलर लॉन्च का था लेकिन सबकी निगाहें संगीता बिजलानी पर ही टिकी हुई थीं. वैसे भी संगीता सलमान खान की अच्छी दोस्त हैं और खान फैमिली के काफी करीब भी मानी जाती हैं. सलमान खान और संगीता बिजलानी की दोस्ती 1986 के समय में काफी सुर्खियों में थी. उस समय दोनों ही मॉडलिंग किया करते थे.
 
 

A post shared by Voompla (@voompla) on


सोशल मीडिया पर उड़ा Race 3 के ट्रेलर का मजाक, लोग बोले- कॉपी है

1980 में बिजलानी ने मिस इंडिया का खिताब जीता था. 1996 में बिजलानी की शादी पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से हुई थी, लेकिन 2010 में दोनों अलग हो गए. अजहर के पहले संगीता का नाम अभिनेता सलमान खान से जुड़ा था. संगीता बिजलानी ने 1988 में आदित्य पंचोली के साथ ‘कातिल’ फिल्म से डेब्यू किया था. 52 वर्षीया संगीता बिजलानी टेलीविजन पर भी हाथ आजमा चुकी हैं.

VIDEO: रेस थ्री के ट्रेलर लांचिंग पर सलमान, बॉबी और अन्य कलाकारों की स्टाइलिश एंट्री

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Race 3, Salman Khan, Sangeeta Bijalani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com