विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2018

'रेस 3' के डायरेक्टर ने बताया, बहुत ही नीट एंड क्लीन फिल्म है...

रेमो डिसूजा ने बताया, "रेस 3 पहली दोनों फिल्मों से काफी अलग है, इस बार सलमान ने फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं. फिल्म में डांस और एक्शन का मिला-जुला तड़का देखने को मिलेगा."

'रेस 3' के डायरेक्टर ने बताया, बहुत ही नीट एंड क्लीन फिल्म है...
  • 'रेस 3' के डायरेक्टर ने किया चैलेंज
  • सैफ से बेहतर होगा सलमान का एक्शन
  • 15 जून को रिलीज हो रही फिल्म
नई दिल्ली: सस्पेंस थ्रिलर 'रेस 3' का निर्देशन कर रहे रेमो डिसूजा का कहना है कि 'रेस 3' से पहले की दो फिल्मों में सैफ ने अच्छा काम किया है लेकिन इस बार दर्शकों को सलमान का तड़का देखने को मिलेगा और मैं पक्के तौर पर कह सकता हूं कि सलमान के स्टंट के सामने लोग सैफ को भूल जाएंगे. रेमो कहते हैं कि सैफ और सलमान बहुत अलग-अलग शख्सियतें हैं इसलिए दोनों कलाकारों की तुलना करना ठीक नहीं होगा. दोनों की अलग तरह की फैन फॉलोइंग है. रेमो ने बताया, "रेस 3 पहली दोनों फिल्मों से काफी अलग है, इस बार सलमान ने फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं. फिल्म में डांस और एक्शन का मिला-जुला तड़का देखने को मिलेगा, कुल मिलाकर यह मसालेदार फिल्म है."

शादी से है Race का डायरेक्ट कनेक्शन, जानें कब घोड़ी चढ़ेंगे सलमान खान?

फिल्म से जुड़े चुनौतियों के बारे में पूछने पर रेमो कहते हैं कि "फिल्म की मेकिंग के दौरान जरूर कुछ चुनौतियां आई थीं, लेकिन बाकी सब स्मूद ही रहा. फिल्म के एक्शन सीन काफी बड़े हैं लेकिन फिल्माते वक्त काफी पसीना बहाया है." पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों की रिलीज को लेकर अक्सर होती राजनीति के सवाल पर रेमो कहते हैं, "मुझे इसका कोई अंदाजा नहीं है. इस फिल्म में विवाद जैसा कुछ भी नहीं है. यह बहुत ही नीट एंड क्लीन फिल्म है."

देखें ट्रेलर-


बॉबी देओल का छलका दर्द, बताया किस वजह से नहीं मिल पा रही थीं फिल्में

ऐसी खबरें हैं कि रेमो डिसूजा ने फिल्म के कई क्लाइमेक्स सीन शूट किए हैं. इस बारे में पूछने पर वह कहते हैं, "यह कोरी बकवास है, हमने ऐसा कुछ नहीं किया है. हमारा क्लाइमेक्स सीन एक ही है, जिसे लेकर हम 100 फीसदी आश्वस्त हैं."

रेमो अनिल कपूर के पेशेवर रवैये के कायल हैं और उनकी तारीफ करते हुए कहते हैं, "वह बहुत मेहनत करते हैं और उनसे इस दौरान बहुत कुछ सीखने का मौका मिला. ताज्जुब होता है, करियर के इस पड़ाव पर आकर भी वह बड़ी संजीदगी से काम करते हैं." रेमो का कहना है कि वह सलमान के साथ एक और फिल्म पर काम कर रहे हैं, जो पूरी तरह से डांस पर आधारित है.

VIDEO: सेलेब्रिटी स्पॉटेड : रेस 3 स्टार सलमान, बॉबी और जैकलिन


(इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Remo D'souza, Saif Ali Khan, Salman Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com