Viral Video: खा खा कर प्रियंका चोपड़ा का हुआ बुरा हाल, पेट में जगह बनाने के लिए बीच रेस्तरां करने लगीं ये काम 

प्रियंका का एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर एक बार फिर छा गया है, जिसमें वे अपने दोस्तों के साथ किसी रेस्तरां में एन्जॉय करती नजर आ रही हैं. 

Viral Video: खा खा कर प्रियंका चोपड़ा का हुआ बुरा हाल, पेट में जगह बनाने के लिए बीच रेस्तरां करने लगीं ये काम 

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली :

बॉलीवुड में देसी गर्म के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा के इन दिनों हॉलीवुड में चर्चे हैं. जब से प्रियंका की शादी अमेरिकन सिंगर निक जोनस से हुई है, तब से वे अपना अधिकतर समय इंडिया के बाहर ही बिताती हैं. हालांकि देश से दूर होते हुए भी प्रियंका अपने चाहने वालों से दूर नहीं होतीं और उनके लिए अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें व वीडियोज साझा करती हैं. इसी क्रम में प्रियंका का एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर एक बार फिर छा गया है, जिसमें वे अपने दोस्तों के साथ किसी रेस्तरां में एन्जॉय करती नजर आ रही हैं. 

इस वीडियो को वूम्पला के ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में आप प्रियंका को किसी रेस्टोरेंट में अपने दोस्तों के साथ देख सकते हैं. इसमें वे जमकर खाना खाने के बाद इसे पचाते हुए नजर आ रही हैं. प्रियंका चोपड़ा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया है. इसे शेयर करते हुए वे लिखती हैं, 'क्या आपको लगता है कि खाने के बाद शेक करने से पेट में जगह बन जाती है'. प्रियंका चोपड़ा के इस मजेदार वीडियो पर फैन्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'हां बिल्कुल बनती है जगह. थोड़ा और हिलकर देखो'. तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'पति को कहां अकेले छोड़ दिया'. वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'प्रियंका आई लव यू'. इस तरह के ढेरों कमेंट्स प्रियंका चोपड़ा के वीडियो पर देखने को मिल रहे हैं. 

ये भी देखें: शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर, दिशा पटानी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए ये बॉलीवुड सेलेब्स

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com