विज्ञापन

सारा अली खान ने स्कूल के लिए किराए पर दिया लग्जरी बंगला, 5 साल के लिए करोड़ों की डील, हर महीने मिलेंगे इतने

Sara Ali Khan Rents Out Mumbai Bungalow: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अब रियल एस्टेट से भी मोटी कमाई करती नजर आ रही हैं. हाल ही में उन्होंने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में स्थित अपना लग्जरी बंगला एक बड़ी रकम पर लीज पर दिया है.

सारा अली खान ने स्कूल के लिए किराए पर दिया लग्जरी बंगला, 5 साल के लिए करोड़ों की डील, हर महीने मिलेंगे इतने
Sara Ali Khan Rents Out Mumbai Bungalow: सारा अली खान ने किराए पर दिया बंगला

Sara Ali Khan Rents Out Mumbai Bungalow: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अब रियल एस्टेट से भी मोटी कमाई करती नजर आ रही हैं. हाल ही में उन्होंने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में स्थित अपना लग्जरी बंगला एक बड़ी रकम पर लीज पर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डील 5 साल के लिए करीब 4.14 करोड़ रुपये में हुई है. इस प्रॉपर्टी का मासिक किराया 6.5 लाख रुपये से शुरू होता है, जो हर साल बढ़ेगा. खास बात यह है कि इस बंगले का इस्तेमाल एक शैक्षणिक संस्थान द्वारा किया जाएगा, जिससे यह डील और भी दिलचस्प बन गई है.

कहां है प्रॉपर्टी और कितनी है कीमत

सारा अली खान का यह बंगला मुंबई के अंधेरी वेस्ट के ओल्ड लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स स्थित बेल्सकोट को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में है. करीब 4,500 स्क्वायर फीट में फैली इस प्रॉपर्टी को Prodigy Montessori India Private Limited को लीज पर दिया गया है. इस डील के तहत किरायेदार ने 20 लाख रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट भी दिया है. यह एग्रीमेंट 1 मई 2026 से शुरू होगा और इसमें 36 महीने का लॉक-इन पीरियड भी शामिल है.

हर साल बढ़ेगा किराया, करोड़ों की कमाई तय

इस डील के मुताबिक, पहले दो साल तक मासिक किराया 6.5 लाख रुपये रहेगा. इसके बाद हर साल 5% की बढ़ोतरी होगी. तीसरे साल किराया 6.82 लाख, चौथे साल 7.16 लाख और पांचवें साल 7.52 लाख रुपये तक पहुंच जाएगा. इस तरह 5 साल में सारा अली खान इस प्रॉपर्टी से कुल मिलाकर 4 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करेंगी, जो एक शानदार निवेश माना जा रहा है.

बॉलीवुड में बढ़ता प्रॉपर्टी निवेश ट्रेंड

बॉलीवुड सितारों के बीच प्रॉपर्टी लीज और निवेश का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. इससे पहले माधुरी दीक्षित ने मुंबई के लोअर परेल में एक ऑफिस स्पेस को 4.25 लाख रुपये मासिक किराए पर लीज पर दिया था. वहीं राकेश रोशन और उनकी पत्नी ने अंधेरी में 14.5 लाख रुपये महीने पर प्रॉपर्टी लीज की. बॉबी देओल और उनकी पत्नी तान्या देओल ने भी अंधेरी वेस्ट में 15 करोड़ रुपये की ऑफिस प्रॉपर्टी खरीदी है. इससे साफ है कि बॉलीवुड सितारे अब रियल एस्टेट को एक मजबूत कमाई का जरिया बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें: करोड़ों की कमाई करने वाले अक्षय कुमार का छलका दर्द, फिल्म इंडस्ट्री में 36 साल बिताने के बाद बोले- छोटा महसूस करता हूं

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Sara Ali Khan News, Sara Ali Khan Bungalow, Sara Ali Khan Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com