विज्ञापन

‘हम आपके हैं कौन’ की पूजा, सलमान खान की भाभी बनकर रातोंरात हुईं पॉपुलर, इस बॉलीवुड विलेन को दे बैठीं दिल

रेणुका शहाणे को ‘हम आपके हैं कौन’ की पूजा के किरदार के लिए जाना जाता है, जिसमें सलमान खान की भाभी बनकर एक फिल्म ने किस्मत बदल दी. 

‘हम आपके हैं कौन’ की पूजा, सलमान खान की भाभी बनकर रातोंरात हुईं पॉपुलर, इस बॉलीवुड विलेन को दे बैठीं दिल
हम आपके हैं कौन में सलमान खान की ऑनस्क्रीन भाभी बन हुई पॉपुलर
नई दिल्ली:

फिल्मों में कलाकारों के कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो हमेशा के लिए दर्शकों के बीच यादगार बन जाते हैं. रेणुका शहाणे का नाम भी उन्हीं कलाकारों में शामिल है, जिनकी पहचान एक खास किरदार से हमेशा के लिए जुड़ गई. उन्होंने अपने करियर में कई फिल्में और टीवी शोज किए, लेकिन एक फिल्म ने उनकी किस्मत ही बदल दी, जिसके बाद उनके पास फिल्म के ऑफर्स की झड़ी लग गई. 27 मार्च 1965 को मुंबई में जन्मीं रेणुका शहाणे एक मराठी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता भारतीय नौसेना में अधिकारी थे, जबकि उनकी मां शांता गोखले थिएटर और फिल्मों से जुड़ी रही हैं. 

मराठी फिल्मों से की करियर की शुरुआत

Latest and Breaking News on NDTV

बचपन से ही उन्हें कला का माहौल मिला, लेकिन उनकी जिंदगी आसान नहीं रही. जब वह छोटी थीं, तब उनके माता-पिता अलग हो गए, जिसका असर उनके बचपन पर पड़ा. इसके बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन किया. रेणुका ने अपने करियर की शुरुआत मराठी फिल्म 'हाच सुनबाईचा भाऊ' से की. इसके बाद उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा और दूरदर्शन के लोकप्रिय शो 'सुरभि' से जुड़ीं. उस समय टीवी पर कम चैनल हुआ करते थे, ऐसे में रेणुका का चेहरा घर-घर में पहचाने जाना लगा. 

ये भी पढ़ें- सलमान खान की ऑनस्क्रीन भाभी बनने से पहले दूरदर्शन के इस शो के लिए फेमस थीं रेणुका शहाणे, सामने आया वीडियो तो फैंस बोले- 90s की...

हम आपके हैं कौन ने बदली तकदीर

Latest and Breaking News on NDTV

इसके बाद साल 1994 में उनके करियर का सबसे बड़ा मोड़ आया, जब उन्हें 'हम आपके हैं कौन' में काम करने का मौका मिला. सूरज बड़जत्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में थे. रेणुका ने फिल्म में 'पूजा' का किरदार निभाया, जो एक आदर्श बहू और अच्छी बहन थी. उनकी सादगी ने दर्शकों का दिल जीत लिया. फिल्म में उनके किरदार की मौत का सीन इतना भावुक था कि दर्शक आज भी उसे याद करते हैं. इस एक फिल्म ने उन्हें ऐसी पहचान दी कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भी उसी रूप में देखने लगे. 

निर्देशन में भी आजमाया हाथ

Latest and Breaking News on NDTV

'हम आपके है कौन' के बाद रेणुका के पास कई ऑफर्स आने लगे. उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शो में काम किया. उन्होंने हिंदी के साथ-साथ मराठी और अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी अपनी प्रतिभा दिखाई. मराठी फिल्म 'अबोली' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार मराठी भी मिला. इसके अलावा, उन्होंने निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रखा और 'त्रिभंगा' जैसी फिल्म बनाई. 

ये भी पढे़ं- रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने मनाई वन मंथ वेडिंग एनिवर्सरी, वाइफ नहीं इन 3 महिलाओं को कहा शुक्रिया

आषुतोष राणा को दिल दे बैठीं रेणुका

Latest and Breaking News on NDTV

निजी जिंदगी की बात करें तो रेणुका ने 25 मई 2001 को अभिनेता आशुतोष राणा से शादी की. शादी के बाद उन्होंने दो बेटे, शौर्यमन और सत्येंद्र को जन्म दिया. दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प थी. दरअसल, रेणुका और आशुतोष राणा की मुलाकात डायरेक्टर हंसल मेहता की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी. इसके बाद बातें शुरू होने लगीं और फिर ये रिश्ता शादी के बंधन में बंध गया. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com