पेड्डी के प्रमोशन के लिए राम चरण जहां भी जा रहे हैं. कैमरे उनके पीछे-पीछे चल रहे हैं. लेकिन पिछले कुछ दिनों से फैंस की नजरें सिर्फ सुपरस्टार पर नहीं, बल्कि उनके पीछे खड़े एक लंबे-चौड़े शख्स पर भी टिक गई हैं. सोशल मीडिया पर लोग जानना चाहते हैं कि ये नया बॉडीगार्ड कौन है? कोई उसे हॉलीवुड स्टार बता रहा है, तो कोई WWE फाइटर. स्टाइल ऐसा कि किसी फिल्मी विलेन की एंट्री लगे और बॉडी ऐसी कि भीड़ अपने आप रास्ता छोड़ दे. ये हैं केविन कुंटा. जिनका असली नाम अब्दू सोवे बताया जाता है. कहा जा रहा है कि राम चरण की सिक्योरिटी के लिए उन्हें लाखों रुपये रोज दिए जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की 54 साल पुरानी फिल्म की फोटो वायरल, चांदनी चौक के बीचोंबीच लगा था राजा जानी का होर्डिंग
गाम्बिया का रेसलर
केविन कुंटा का जन्म अफ्रीकी देश गाम्बिया में हुआ था. कहते हैं कि बचपन से ही उन्हें कुश्ती का शौक था. दुनिया उन्हें सोशल मीडिया पर पहचानती उससे पहले ही वो अखाड़ों और फाइटिंग एरीना में अपनी ताकत दिखा चुके थे. बाद में उन्होंने MMA यानी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली और इटली पहुंचकर अपनी अलग पहचान बनाई. रिपोर्ट्स के मुताबिक वो 2021 में इटली की नेशनल MMA टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं. फाइटिंग के अलावा उन्होंने VIP सिक्योरिटी में भी काम किया और अब राम चरण के साथ उनकी परछाई की तरह नजर आ रहे हैं. हाल ही में ‘पेड्डी' के प्रमोशनल इवेंट्स में केविन हर वक्त राम चरण के साथ दिखाई दिए. भीड़ पर नजर, चेहरे पर सख्ती और पूरी तरह अलर्ट बॉडी लैंग्वेज. जिसे देखकर उन्हें इंडिया का सबसे स्टाइलिश बॉडीगार्ड तक कहा जा रहा है.
रोज की फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश
केविन कुंटा को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा उनकी फीस की हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि राम चरण की सिक्योरिटी के लिए उन्हें रोजाना 2 से 4 लाख रुपये तक दिए जा रहे हैं. अगर ये आंकड़ा सही है तो वो देश के सबसे महंगे सेलिब्रिटी बॉडीगार्ड्स में शामिल हो सकते हैं. दिलचस्प बात ये है कि सोशल मीडिया पर लोग अब सिर्फ राम चरण की तस्वीरें नहीं बल्कि केविन के वीडियो भी शेयर कर रहे हैं. किसी को उनका एटीट्यूड पसंद आ रहा है, तो कोई उनकी फिटनेस का फैन हो गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं