विज्ञापन

पूजा भट्ट का कजिन और महेश भट्ट का भांजा है बॉलीवुड का टॉप डायरेक्टर, 2025 में दी ब्लॉकबस्टर फिल्म, खूब रही चर्चा 

महेश भट्ट के भांजे आज जाने माने निर्देशक हैं, जिन्होंने 'जहर' से लेकर 'सैयारा' जैसी फिल्मों को डायरेकट करके बॉलीवुड में पहचान बनाई है. 

पूजा भट्ट का कजिन और महेश भट्ट का भांजा है बॉलीवुड का टॉप डायरेक्टर, 2025 में दी ब्लॉकबस्टर फिल्म, खूब रही चर्चा 
पूजा भट्ट के कजिन हैं बॉलीवुड के टॉप डायरेक्टर

मेहनत और लगन से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाले महेश भट्ट के भांजे ने इंडस्ट्री को कई खास फिल्में दी हैं. उनकी लिस्ट में 'जहर' से लेकर 'सैयारा' तक जैसी फिल्मों का नाम है, जिनका उन्होंने निर्देशन किया. जी हां! हम बात कर रहे हैं निर्माता-निर्देशक मोहित सूरी की. निर्देशक मोहित सूरी का 11 अप्रैल को जन्मदिन है. महेश भट्ट के भांजे और पूजा भट्ट के कजिन मोहित ने 16 साल की छोटी उम्र में ही संघर्ष शुरू कर दिया था, और आज वह फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित नामों में शामिल हैं. 'जहर' से करियर की शुरुआत करने वाले मोहित सूरी ने 'आशिकी 2', 'एक विलेन', और हालिया रिलीज 'सैयारा' जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है. 

मां के निधन के बाद पिता से बनाई दूरी

Latest and Breaking News on NDTV

मोहित सूरी का जन्म 11 अप्रैल 1981 को मुंबई में हुआ था.उनकी मां, हीना सूरी, महेश भट्ट की छोटी बहन थीं. जब मोहित मात्र 8 साल के थे, तभी उनकी मां का निधन हो गया. पिता से उनकी दूरी रही. लिहाजा, 16 साल की उम्र में ही उन्होंने करियर पर फोकस करना शुरू किया और काम शुरू कर दिया. हालांकि, काम की शुरुआत का सफर आसान नहीं था. शुरुआती दिनों में मोहित टी-सीरीज के ऑफिस में असिस्टेंट के तौर पर जुड़े. वहां वे कैसेट्स लाने-ले जाने का काम करते थे. बाद में, उन्होंने विक्रम भट्ट के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करना शुरू किया. धीरे-धीरे, उन्होंने निर्देशन की तरफ कदम बढ़ाया. 

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन के हनुमान बने थे दारा सिंह, अब पोती पर टिकीं फैंस की नजरें, पापा विंदू दारा सिंह और मां के साथ दिखीं, बोले- ‘सीधे बॉलीवुड भेजो!'

मोहित सूरी की पत्नी भी हैं एक्ट्रेस

Latest and Breaking News on NDTV

मोहित सूरी आज बॉलीवुड के उन युवा निर्देशकों में शामिल हैं, जिनके साथ बड़े-बड़े कलाकार काम करना चाहते हैं. मोहित की पहली फिल्म साल 2005 में आई फिल्म 'जहर' थी, जिसमें उदिता गोस्वामी मुख्य भूमिका में थीं. फिल्म के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए. लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद साल 2013 में मोहित और उदिता ने शादी कर ली. शादी के बाद उदिता ने फिल्मी करियर छोड़ दिया. दंपति के दो बच्चे हैं. उन्होंने बेटी का नाम देवी और बेटे का नाम कर्मा रखा है.

टॉप डायरेक्टर्स में शुमार हैं मोहित सूरी

Latest and Breaking News on NDTV

मोहित ने शुरुआत में 'कलयुग', 'आवारापन' और 'वो लम्हे' जैसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्में बनाईं. बाद में उन्होंने रोमांटिक फिल्मों की ओर रुख किया. 'आशिकी 2' ने उन्हें बड़ी सफलता दिलाई. 'हमारी अधूरी कहानी', 'हाफ गर्लफ्रेंड' जैसी फिल्मों ने भी उनकी फिल्ममेकिंग की ताकत दिखाई. मोहित सूरी की सबसे बड़ी कामयाबी उनकी हालिया फिल्म 'सैयारा' रही. अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. 'सैयारा' मोहित सूरी की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई. इसमें नई जोड़ी की केमिस्ट्री और दिल छू लेने वाली कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर भी उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर की 4000 करोड़ी रामायणम् में महादेव बनेगा ये एक्टर, आदित्य धर की उरी में आए थे नजर, फैंस के हैं फेवरेट

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com