विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2018

Miss Universe 2018: फिलीपींस की कैटरिओना इलिसा ग्रे से पूछा गया ये सवाल, यूं जवाब देकर बनीं मिस यूनिवर्स

फिलीपींस की कैटरिओना इलिसा ग्रे (Catriona Elisa Gray) के सिर पर मिस यूनीवर्स 2018 का ताज सजा. प्रतियोगिता में दक्षिण अफ्रीका की प्रतियोगी फर्स्ट रनर-अप और वेनेजुएला की सेकंड रनर अप रही.

Miss Universe 2018: फिलीपींस की कैटरिओना इलिसा ग्रे से पूछा गया ये सवाल, यूं जवाब देकर बनीं मिस यूनिवर्स
फिलीपींस की कैटरिओना इलिसा ग्रे (Catriona Elisa Gray) बनीं मिस यूनीवर्स 2018
  • कैटरिओना इलिसा ग्रे बनीं मिस यूनिवर्स
  • फिलीपींस की हैं कैटरिओना
  • भारत की नेहल टॉप 20 से बाहर
नई दिल्ली: फिलीपींस की कैटरिओना इलिसा ग्रे (Catriona Elisa Gray) के सिर पर मिस यूनीवर्स 2018 का ताज सजा. प्रतियोगिता में दक्षिण अफ्रीका की प्रतियोगी फर्स्ट रनर-अप और वेनेजुएला की सेकंड रनर अप रही. भारत की नेहल चुदासमा शीर्ष 20 तक भी नहीं पहुंच पाईं. लाल रंग के हाई स्लिट गाउन में मिस यूनीवर्स का ताज सिर पर पहने ग्रे काफी उत्साहित नजर आईं. मिस यूनिवर्स 2017 डेमी ले नेल-पीटर्स ने उन्हें ताज पहनाया. मिस यूनिवर्स 2018 प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहीं भारत की नेहल चुडासमा (Nehal Chudasama) शीर्ष 20 से बाहर हो गई हैं. मुंबई की रहने वाली 22 साल की नेहल 67वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में 94 प्रतिभागियों में से शामिल थीं.

सारा अली खान को 'केदारनाथ' फिल्म से मिली ये सीख, बोलीं- 'इसके बिना मेरी जिंदगी अधूरी...'

 
फिलीपींस की कैटरिओना इलिसा ग्रे (Catriona Elisa Gray) से मिस यूनिवर्स 2018 के लिए आखिरी सवाल पूछा गया कि ''अपने लाइफ में आपने सबसे महत्वपूर्ण चीज क्या सीखी और एक मिस यूनिवर्स के रूप में किस तरह से उसे अपनी जीवन में लागू किया?'' इस पर ग्रे ने जवाब दिया कि ''मैंने मनीला के बस्तियों में बहुत काम किया है और वहां का जीवन काफी गरीबी और दुख से भरा हुआ है. मैंने यहां खुद से सीखा कि कैसे इसमें खूबसूरती देखी जा सकती है. यहां पर मैंने बच्चों के चेहरों पर खुशियां व सुंदरता भी देखी है और एक मिस यूनिवर्स के तौर पर मैंने हर बुरी परिस्थिति में अच्छाई देखी है, जहां मैं कुछ न कुछ अपनी भागीदारी दे सकती हूं.''

 

कैटरिओना इलिसा ग्रे (Catriona Elisa Gray) ने आगे कहा, ''और यदि मैं लोगों को अच्छाई सीखा सकती तो हमारे पास एक अद्भुत दुनिया हो सकती है, जहां नकारात्मकता कभी नहीं होगी और बच्चों के चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनी रहेगी.'' इस सवाल का जवाब देकर उन्होंने जजों का दिल जीत लिया.

पापा सैफ अली खान के कंधे पर यूं बैठे नजर आए तैमूर, इस देश में मनाएंगे बर्थडे- देखें Pics

पांच सेमी फाइनलिस्ट का चुनाव हर क्षेत्र अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, एशिया प्रशांत से किया जाता है. इसके साथ ही वाइल्ड कार्ड श्रेणी से भी एक का चुनाव किया जाता है. शीर्ष 20 में आस्ट्रेलिया, बेल्जियम, ब्राजील, कनाडा, कोस्टा रिका, कुराको, ग्रेट ब्रिटेन, हंगरी, इंडोनेशिया, आयरलैंड, जमैका, नेपाल, फिलीपींस, पोलैंड, प्यूटरे रिको, दक्षिण अफ्रीका, थाईलैंड, अमेरिका, वेनेजुएला और वियतनाम की सुंदरियां शामिल हैं. इस शो का आयोजन पांच बार एमी अवॉर्ड जीत चुके स्टीव हार्वी ने किया. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

(इनपुट आईएएनएस से भी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Catriono Elisa Gray, Philippines' Catriono Elisa Gray, Miss Universe 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com