विज्ञापन

75 और 65 के हीरो, पहले दिन ही प्री सेल में कमा गई फिल्म 13 करोड़, 30 करोड़ तक की हो सकती है ओपनिंग

धुरंधर और धुरंधर 2 के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर एक नया तूफान आने वाला है. कमाल की बात ये है कि दोनों ही लीड हीरो 60 साल से ज्यादा के हैं.

75 और 65 के हीरो, पहले दिन ही प्री सेल में कमा गई फिल्म 13 करोड़, 30 करोड़ तक की हो सकती है ओपनिंग
Patriot box office prediction
Social Media
नई दिल्ली:

मालायलम सिनेमा के दो दिग्गज सितारे 74 साल के ममूटी और 65 साल के मोहनलाल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं. इनकी फिल्म पैट्रियट ने रिलीज से पहले ही दिखा दिया है कि आने वाले दिनों में नोटों की बरसात होने वाली है. 1 मई 2026 को वर्ल्डवाइड रिलीज हो रही इस फिल्म की पहले दिन (डे-1) की एडवांस बुकिंग ने वर्ल्डवाइड  पर 13.17 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अगर क्रेज ऐसा ही रहता है तो पहले दिन की कमाई 30 करोड़ रुपये तक जा सकती है. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर एबी जॉर्ज ने एक्स पर यह जानकारी शेयक करते हुए लिखा, “#Patriot Day 1 Worldwide Advance 13.17करोड़ रुपये हो गई है.”

केरल में फिल्म ने 3.90 करोड़ रुपये की धांसू बुकिंग दर्ज की है, जबकि रेस्ट ऑफ इंडिया (ROI) में 50 लाख रुपये की कमाई हुई. डोमेस्टिक टोटल 4.40 करोड़ रुपये पहुंच गया. ओवरसीज में यह 9.20 लाख डॉलर (लगभग 7.77 करोड़ रुपये) की बुकिंग कर चुकी है, जिसमें गल्फ देशों से ही 5 लाख डॉलर से ज्यादा का कंट्रीब्यूशन है. कुल मिलाकर “बहुत अच्छा रिस्पॉन्स” मिल रहा है.

फिल्म की कहानी एक हाई-ऑक्टेन स्पाई एक्शन थ्रिलर है. निर्देशक महेश नारायणन ने इसे 140 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में शूट किया है. अंतरराष्ट्रीय लोकेशन्स पर फिल्माई गई इस फिल्म में ममूटी और मोहनलाल 18 साल बाद पहली बार साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. दोनों सुपरस्टार्स का यह जोड़ी मालायलम सिनेमा का सबसे बड़ा आकर्षण माना जाता है. ममूटी और मोहनलाल की उम्र करीह 75 और 65 साल है, फिर भी उनकी स्टार पावर आज भी बरकरार है. यही वजह है कि “75 और 65 के हीरो” आज भी टिकटों की बिक्री में धमाल मचा रहे हैं.

केरल बॉक्स ऑफिस पर पैट्रियट का प्रदर्शन ऐतिहासिक है. बुकिंग खुलते ही पहले 45 मिनट में 32 हजार टिकट बिक गए. 25 घंटे में 3 करोड़ और 32 घंटे 16 मिनट में 3.50 करोड़ पार कर लिया. यह केरल में पहले दिन की प्री-सेल में चौथी सबसे तेज फिल्म बन गई है. 

L2: Empuraan, Leo और Coolie जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई। पहले 12 घंटे में ही 1.25 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके थे. ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, ओवरसीज में भी फिल्म ने 2 लाख डॉलर से ज्यादा की बुकिंग पहले ही पार कर ली थी. गल्फ, यूरोप और अमेरिका में मलयाली डायस्पोरा का जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है. ममूटी ने खुद कहा था कि यह फिल्म सिर्फ पैन-इंडिया हिट नहीं, बल्कि मलयाली सिनेमा के लिए नया स्टैंडर्ड सेट करने वाली है.

रिलीज से पहले ही फिल्म की हाइप आसमान छू रही है. सोशल मीडिया पर फैंस “मोहनलाल-ममूटी” जोड़ी को लेकर पोस्ट कर रहे हैं, कई ने लिखा, “18 साल बाद दोनों एक साथ–यह सपना सच हो रहा है.” बुकमायशो और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर शोज लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, फिर भी हाउसफुल बोर्ड लगने लगे हैं.

पैट्रियट मलयालम में रिलीज हो रही है, लेकिन हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में भी डब्ड वर्जन उपलब्ध होगा. ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि पहले दिन की ओपनिंग 20-25 करोड़ के आसपास हो सकती है, जो मलयालम सिनेमा के लिए रिकॉर्ड होगा. यह फिल्म सिर्फ दो सुपरस्टार्स की जोड़ी नहीं, बल्कि मलयालम सिनेमा की नई ऊंचाई का प्रतीक है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com