आयुष्मान खुराना की लेटेस्ट फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' सिनेमाघरों में आज रिलीज हो गई है. इसमें वह प्रजापति पांडे का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं, जो तीन महिलाओं के बीच घिरे हुए नजर आ रहे हैं. आयुष्मान खुराना के साथ-साथ फिल्म में सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगी. मुदस्सर अजीज ने फिल्म का डायरेक्शन किया है. जबकि भूषण कुमार, रेणु रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. यह 2019 की हिट ‘पति पत्नी और वो' फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म है.
आयुष्मान खुराना फर्स्ट ऑफिसर हैं. वामिका ने आयुष्मान की बीवी का किरदार निभाया है, जो पेशे से एक रिपोर्टर हैं. फिल्म की शुरुआत तेंदुआ पकड़ने से होती है. वहीं सारा अली खान की एंट्री आयुष्मान खुराना की पुरानी दोस्त के तौर पर होती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं