यूरोप से मुंबई लौटीं परिणीति चोपड़ा, फैंस बोले- मास्क पहन लो...देखें Video

परिणीति चोपड़ा पांच महीनों से यूरोप में थीं और अब वो वापस मुंबई आ गई हैं. उन्होंने वीडियो शेयर कर खुशी जताई है..

यूरोप से मुंबई लौटीं परिणीति चोपड़ा, फैंस बोले- मास्क पहन लो...देखें Video

परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो

खास बातें

  • 5 महीने बाद घर लौटने की खुशी में शेयर किया वीडियो
  • फैंस ने दी मास्क पहनने की सलाह
  • एनिमल' में एक्टर रणबीर कपूर के साथ आएंगी नजर
नई दिल्ली:

परिणीति चोपड़ा बीते पांच महीनों से यूरोप में घूम रही थी. बुधवार की सुबह उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो के जरिए वे अपने फैंस को बता रही हैं कि वे अपने घर वापस लौट आई हैं. 32 साल की एक्ट्रेस परिणीति सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं. वे लगातार पोस्ट के जरिए फैंस के साथ अपने खास पलों को शेयर करना कभी नहीं भूलती हैं. हाल ही में शेयर की गई एक्ट्रेस की वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रही है. एक्ट्रेस की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही है.

5 महीने बाद घर लौटने की खुशी 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा परिणीति की यह वीडियो मुंबई का है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि परिणीति अपनी कार से सिर बाहर निकाल कर अपने घर वापस लौटने की खुशी मना रही हैं. इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही वे लिखती हैं कि- "5 महीने बाद घर वापस, सही में अब सांस आई है, मुंबई जैसी कोई जगह नहीं" बता दें कि इस वीडियो पर प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ की है. वहीं सबा पटौदी ने भी उनके घर वापस आने पर वेलकम किया है. वहीं फैंस भी जमकर कमेंट करते नजर आए हैं. एक यूजर ने कहा- "इतनी खुशी की गाड़ी से सिर ही बाहर निकाल लिया." वहीं दूसरे यूजर ने कहा- "मास्क पहन लो."

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

जल्द नजर आएंगी इस फिल्म में
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' में देखा गया था साथ ही उनकी फिल्म 'साइना' भी रिलीज हुई थी. अब वे जल्द ही रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल' में नजर आएंगी. बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत अर्जुन कपूर के साथ 'इश्कजादे' फिल्म से की थी.